लालू अतिपिछड़ा विरोधी. : अंजुम आरा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Apr 2024 12:35 AM
पटना . जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने लालू प्रसाद पर अतिपिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने रविवार को कहा है कि खराब स्वास्थ्य और तपती गर्मी के बाद भी बेटी रोहिणी आचार्य के लिए लालू प्रसाद ने छपरा में घूम-घूमकर लोगों से वोट मांगा, चुनावी जनसभा की. वहीं दूसरी तरफ पूर्णिया से उन्हीं की पार्टी से गरीब और अतिपिछड़ा समुदाय से उम्मीदवार बीमा भारती के चुनाव प्रचार के लिए उनके पास समय नहीं था.
पटना . जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने लालू प्रसाद पर अतिपिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने रविवार को कहा है कि खराब स्वास्थ्य और तपती गर्मी के बाद भी बेटी रोहिणी आचार्य के लिए लालू प्रसाद ने छपरा में घूम-घूमकर लोगों से वोट मांगा, चुनावी जनसभा की. वहीं दूसरी तरफ पूर्णिया से उन्हीं की पार्टी से गरीब और अतिपिछड़ा समुदाय से उम्मीदवार बीमा भारती के चुनाव प्रचार के लिए उनके पास समय नहीं था. उन्होंने लालू प्रसाद से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या अतिपिछड़ा समुदाय के लिए उनके दिल में यही सम्मान की भावना है? उन्होंने कहा कि राज्य के मतदाता और खासकर महिलाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य में किये गये विकास के काम और विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर मतदान कर रहे हैं. इसकी बदौलत बिहार में एनडीए सभी 40 की 40 सीटें जीतने का काम करेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










