ePaper

बिहार के लखीसराय में अपहरण, ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद 8 घंटे में युवक बरामद, 8 गिरफ्तार

Updated at : 10 Apr 2025 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar kidnapping-news

अपहरण (सांकेतिक)

Bihar Kidnapping News: बिहार के लखीसराय में एक युवक का अपहरण कर लिया गया. कार सवार बदमाशों ने युवक को अगवा कर लिया. सूचना मिलने पर पुलिस एक्टिव हुई. युवक की बरामदगी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी चली. आठ घंटे में युवक को बरामद कर लिया गया.

विज्ञापन

देव कुमार, लखीसराय: टाउन थाना क्षेत्र के चितरंजन से तीन-चार युवकों के द्वारा एक युवक का कार से अपहरण कर लिया गया. बुधवार की देर शाम की यह घटना है. अपहरण की बात सामने आने पर सनसनी फैल गयी. पुलिस महकमा फौरन एक्टिव हुआ और 8 घंटे में अपहृत छात्र को अपराधियों के चंगुल से मुक्त करा लिया गया. पुलिस ने 8 अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है.

कार से युवक को कर लिया अगवा

दरअसल, चितरंजन रोड से तीन-चार की संख्या में युवकों के द्वारा संतर मोहल्ला निवासी अंशु कुमार का अपहरण कर लिया गया था. घटना सीसीटीवी में कैद होने की बात भी सामने आयी थी.

ALSO READ: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के 563 अभ्यर्थियों पर केस दर्ज, नौकरी के लिए माफियाओं से सेटिंग पकड़ायी

पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी पुलिस बल के साथ छापेमारी में जुट गए थे. बताया गया कि अपहरणकर्ताओं की कार को पहले पुलिस ने पचना रोड से बरामद कर लिया. एसडीपीओ शिवम कुमार समेत पूरा महकमा लगातार युवक की कुशल बरामदगी के लिए सक्रिय रहा. अपहरणकर्ताओं गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी चली. जिसके बाद पुलिस काे सफलता मिली है.

आठ घंटे में बरामद हुआ युवक

आठ घंटे के अंदर पुलिस ने अपहृत युवक को बरामद कर लिया. आठ अपराधी भी पकड़े गए हैं. पूरे मामले का खुलासा पुलिस करेगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन