प्रवासी मजदूर की प्रेम प्रसंग में हत्या, शव गड्ढे में मिला

Updated:
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर की प्रेम प्रसंग में हत्या, शव गड्ढे में मिला

patna news: बाढ़. बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेढ़ना गांव के पुल के पास स्थित पानी भरे गड्ढे से शनिवार को प्रवासी मजदूर का शव पुलिस ने बरामद किया है.

विज्ञापन

बाढ़. बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेढ़ना गांव के पुल के पास स्थित पानी भरे गड्ढे से शनिवार को प्रवासी मजदूर का शव पुलिस ने बरामद किया है. मजदूर की पहचान बेलछी थाने के एकडंगा गांव के वार्ड नंबर 8 निवासी रामविलास केवट के पुत्र राहुल कुमार (20 वर्ष) के रूप में की गयी है. राहुल 7 जुलाई से लापता था. इसे लेकर परिजनों द्वारा बेलछी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. परिजनों ने बताया कि राहुल दिल्ली में काम करता था जो अपने स्वजन के श्राद्ध कर्म में शामिल होने गांव आया था. 6 जुलाई को वह घर से निकट के सीतापुर गांव जाने के क्रम में गायब हो गया था. परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका व्यक्त की है. इसी दौरान उसके मोबाइल के कॉल डिटेल की जांच की गयी तो पता चला कि राहुल की शेखपुरा जिले की लड़की के साथ बातचीत हो रही थी. उसके मोबाइल में लड़की का नंबर मिला था. इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि राहुल का शव मिला. पुलिस के अनुसार इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है. मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर जांच की जा रही है.

किराना दुकानदार की हत्या में अज्ञात पर प्राथमिकी

फुलवारीशरीफ. रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम किराना दुकानदार विक्रम झा की दुकान में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रोहिणी झा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. रामकृष्णा नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मृतक के परिजनों और सहयोगियों ने बताया कि विक्रम झा का किसी से कोई विवाद नहीं था. हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन