Kumbh Mela Special Train: पटना से प्रयागराज के लिए 10 जनवरी से चलेंगी कुंभ स्पेशल ट्रेनें, जानें कौन सी ट्रेन कब चलेगी

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 21 Dec 2024 2:26 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Kumbh Mela Special Train: रेलवे ने पटना और गया रूट पर महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालु की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने जा रही है.

विज्ञापन

Kumbh Mela Special Train: प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ को लेकर रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है. महाकुंभ पर श्रद्धालु यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से कई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. इनमें पटना से प्रयागराज तक, गया रूट से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं. ये ट्रेनें 10 जनवरी से चलाई जाएंगी.

कौन सी ट्रेन कब चलेगी

  • 03219 पटना-प्रयागराज जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन: 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 व 28 फरवरी को खुलेगी.
  • 03220 प्रयागराज जंक्शन-पटना कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन: 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 व 28 फरवरी को खुलेगी.
  • 03689 गया-प्रयागराज जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन: 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 व 28 फरवरी को खुलेगी.
  • 03690 प्रयागराज जंक्शन-गया कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन: 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 व 28 फरवरी को खुलेगी.

पटना से किऊल, गया व राजगीर जाने वाली रद्द स्पेशल ट्रेनें बहाल

यात्रियों की सुविधा व मांग को देखते हुए पूर्व में रद्द की गयी पटना-राजगीर, पटना- किऊल व पटना-गया स्पेशल ट्रेनों बहाल कर दिया गया है. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी.

इन ट्रेनों को किया गया बहाल

  • 03201 राजगीर-पटना स्पेशल
  • 03202 पटना-राजगीर स्पेशल
  • 03206 पटना-किऊल स्पेशल
  • 03205 किऊल-पटना स्पेशल
  • 03656 गया-पटना स्पेशल
  • 03655 पटना-गया स्पेशल

परिचालन बहाल की जाने वाली ट्रेनें

21, 23 व 24 दिसंबर को 03668 गया-पटना स्पेशल और 03667 पटना-गया स्पेशल चलायी जायेंगी.

Also Read: Patna News: पटना जंक्शन पर बिहार पुलिस और सेना की वर्दी के साथ 5 गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन