पवन सिंह-ज्योति कंट्रोवर्सी में खेसारी लाल यादव की एंट्री, पावरस्टार के खिलाफ करेंगे चुनाव-प्रचार!
Published by : Preeti Dayal Updated At : 09 Oct 2025 11:24 AM
पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और ज्योति सिंह
Pawan Singh-Jyoti Controversy: पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह कंट्रोवर्सी में अब खेसारी लाल यादव की एंट्री हो गई है. खेसारी लाल यादव ने ज्योति सिंह का सपोर्ट किया. इसके साथ ही ज्योति सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने की बात भी कही.
Pawan Singh-Jyoti Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इस मामले में अब भोजपुरी इंडस्ट्री के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की एंट्री हो गई है. खेसारी लाल यादव ने ज्योति सिंह का फुल सपोर्ट किया और बिहार की जनता से उनके फेवर में वोट करने की भी अपील की.
ज्योति सिंह के सपोर्ट में क्या बोलें खेसारी?
दरअसल, मीडियाकर्मियों ने खेसारी लाल यादव से यह सवाल किया कि अगर ज्योति सिंह काराकाट से चुनाव लड़तीं हैं तो क्या वे सपोर्ट करने आयेंगे या फिर नहीं. इसका जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा, ज्योति जी को कोई टिकट दे या ना दे लेकिन मैं बिहार की जनता से एक बात कहना चाहता हूं कि उस महिला को कोर्ट ने अभी तक कोई डिसीजन नहीं दिया. उस महिला को अपने पति से भी इंसाफ नहीं मिल रहा है. एक बार अगर वो निर्दलीय भी आती हैं ना तो आपलोग उस महिला को सपोर्ट जरूर कीजिए.
ज्योति सिंह के लिए करेंगे प्रचार
इस दौरान खेसारी लाल यादव ने ज्योति सिंह को अपनी भाभी और मां बताया. उन्होंने यह भी कहा, वे ज्योति सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने जरूर जायेंगे. आगे यह भी कहा, अगर जनता उस महिला का साथ नहीं देगी तो मुझे लगता है कि उनके पास खोने के लिए और कुछ नहीं बचेगा. इसके अलावा कई सारी बातें उन्होंने पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह को लेकर कहा.
परिवार को प्रायोरिटी देने की भी कही बात
मीडियाकर्मियों के सावल पर खुद के बारे में भी खेसारी लाल यादव ने कहा, जिंदगी में ऐसा नहीं है कि मेरे लफड़े नहीं हुए हैं. लेकिन मैं अपनी फैमिली को प्रायोरिटी देता हूं. क्योंकि मेरे जीवन में जब कुछ नहीं था तो उस वक्त वो महिला मेरे साथ खड़ी थी, जिसका नाम चंदा है. मालूम हो, चंदा देवी खेसारी लाल यादव की पत्नी हैं और चर्चा है कि वे भी इस बार विधानसभा चुनाव लड़ सकतीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










