Khan Sir: 'किस-किस को मेरी पत्नी बता देंगे? परेशान हो गए हैं…', रिसेप्शन के बाद घूंघट पर खान सर का पहला रिएक्शन

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Jun 2025 2:20 PM

विज्ञापन

khan sir wife

Khan Sir: पटना के चर्चित टीचर खान सर की शादी के रिसेप्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी की पहचान को लेकर बवाल मच गया है. चेहरा न दिखने की वजह से कई फर्जी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिससे फैन्स के बीच जबरदस्त कन्फ्यूजन पैदा हो गया है. खान सर खुद भी इस अफवाह से परेशान हैं और मजेदार अंदाज में अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

विज्ञापन

Khan Sir: पटना के मशहूर शिक्षक खान सर की शादी के बाद हुए रिसेप्शन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. 2 जून को हुए रिसेप्शन में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन चर्चा का केंद्र बनीं उनकी पत्नी, जिनका चेहरा पूरे कार्यक्रम में किसी ने नहीं देखा. न तो उन्होंने घूंघट हटाया और न ही मीडिया में उनकी कोई तस्वीर सामने आई. इसी सिलसिले में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो गईं, जिनमें अलग-अलग लड़कियों को खान सर की पत्नी बताकर पेश किया गया. इससे खान सर के फैंस भी काफी कंफ्यूज हो गए.

“हम खुद कंफ्यूज हैं” – खान सर

जब इस मुद्दे पर मीडिया ने खान सर से बात की तो उन्होंने कहा- “भैया, हम तो परेशान हो गए हैं. पता नहीं लोग किस-किस लड़की की फोटो मेरी पत्नी बताकर शेयर कर रहे हैं. कोई मुझे तस्वीर भेजकर पूछ रहा है- ये आपकी पत्नी हैं?” जब उनसे पूछा गया कि उनकी पत्नी कौन हैं और इस सस्पेंस से कब पर्दा उठेगा, तो उन्होंने कहा- “ऐसी कोई सस्पेंस की बात नहीं है. हमने सबसे पहले अपने बच्चों को बताया, क्योंकि वही हमारे अपने हैं.” खान सर ने यह भी कहा कि वे रिजल्ट के बाद बच्चों के साथ बैठकर खाना भी खा रहे हैं और शादी को लेकर सब कुछ बच्चों से साझा कर चुके हैं.

“मत पूछिए मेरी स्थिति”

जब पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी सवाल करती हैं कि इतनी लड़कियों के साथ तस्वीरें कैसे वायरल हो रही हैं, तो खान सर ने हंसते हुए कहा- “मत पूछिए मेरी स्थिति, मैं क्या जवाब दूं?”

परिवार भी आया सामने

इस समारोह के जरिए पहली बार खान सर का परिवार और रिश्तेदार मंच पर नजर आए. खान सर अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ मेहमानों का स्वागत करते दिखे. बता दें, उन्होंने अपनी शादी का खुलासा भी क्लास के दौरान मजेदार अंदाज में किया था. जब उन्होंने छात्रों को बताया कि “भारत-पाकिस्तान के युद्ध जैसे माहौल में मेरी शादी हुई.”

(सहयोगी सुमेधा की रिपोर्ट)

Also Read: खान सर की पत्नी का रियल नेम से लेकर निक नेम तक…, जानिए उनके बरे में सबकुछ

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन