टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, जुर्माना के लिए खलासी को बनाया बंधक

patna news: नौबतपुर. बिहटा-सरमेरा पथ 78 ममरेजपुर स्थित टोल पर टोलकर्मियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. इसको लेकर फतुहा के महारानी चौक स्थित ट्रक मालिक धनंजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
नौबतपुर. बिहटा-सरमेरा पथ 78 ममरेजपुर स्थित टोल पर टोलकर्मियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. इसको लेकर फतुहा के महारानी चौक स्थित ट्रक मालिक धनंजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि शुक्रवार को ट्रक संख्या BR 01GN 7216 अरवल से बालू लोड कर फतुहा के लिए जा रहा था. इसी बीच नौबतपुर के ममरेजपुर टोल प्लाजा पर ट्रक का टोल टैक्स कट गया, जिसका मैसेज ट्रक ऑनर के मोबाइल पर भी गया.
बावजूद इसके वहां मौजूद टोलकर्मी जबरन ट्रक चालक सोनू कुमार से 500 रुपये की जबरदस्ती मांग करने लगे. जब ट्रक के चालक ने पैसा देने से इंकार कर दिया, तो वहां मौजूद टोलकर्मी खलासी राहुल कुमार के साथ गाली गलौज और मारपीट की. इतना ही नहीं पैसा नहीं देने पर उसे ट्रक से उतारकर एक कमरे में बंद कर दिया गया. इस पर ट्रक चालक ने डायल 112 को सूचना दी.सूचना पर पहुंची पुलिस ने खलासी को मुक्त कराया. घटना की जानकारी मिलने के बाद ट्रक मालिक धनंजय कुमार द्वारा नौबतपुर थाने में टोलकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
थानाध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. जांच में दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. वहीं इस मामले में टोल प्लाजा प्रभारी विकास का कहना है कि कर्मचारी पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं. किसी कर्मचारी ने इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दिया है. हम लोग अपनी तरफ से पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे.विवाद में महिला पर हमला, मंगलसूत्र छीना
नौबतपुर. थाने के जगदीशपुर गांव के रहने वाली जितेंद्र शर्मा ने अपने पड़ोसी पर मारपीट अभद्र व्यवहार और जान लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उनकी पत्नी आशा देवी ने नामजद आवेदन देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. संगीता देवी, खुशी कुमारी, बमबम कुमार और गौरी कुमारी पर मारपीट करने का आरोप है. इन्होंने आपसी विवाद में आशा देवी से मारपीट की और उनकी कान की बाली और मंगलसूत्र भी छीन लिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




