ePaper

Kal Ka Mausam: बिहार में मौसम का बदला मिजाज, इन जिलों के लोग रहें कल सावधान

Updated at : 30 Sep 2024 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग का कहना है कि कल उत्तर पश्चिम बिहार के कुछ जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण और सिवान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. बिहार में पिछले चार-पांच दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने मानसून की कमी को लगभग पूरा कर दिया है. सितंबर माह में कुल हुई बारिश का 88 प्रतिशत इन्हीं चार दिनों में दर्ज हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, पहले राज्य में सामान्य से 28 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन अब यह कमी घटकर 19 प्रतिशत रह गई है, जो सामान्य के करीब मानी जाएगी. हालांकि, कल से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है.

कल यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास केंद्रित हो गया है. इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी अरब सागर से उत्तर-पश्चिम बिहार तक बने मानसून ट्रफ के कमजोर होने के कारण अगले तीन-चार दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना बहुत कम है. हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि कल उत्तर पश्चिम बिहार के कुछ जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण और सिवान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है.

Also Read: Bihar Land Survey: बिहार में 100 साल पुराने करीब 18 करोड़ रेवेन्यू रिकॉर्ड, अब तक इतने दस्तावेज हुए स्कैन

आज साउथ बिहार में बारिश की संभावना नहीं

मंगलवार को राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश नहीं होगी और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. उत्तर बिहार में पश्चिमी इलाकों को छोड़कर मध्य भाग में मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. बिहार के पूर्वी इलाके में भी बादल छाए रहेंगे और भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, सुपौल और अररिया में बहुत हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन