एक ही रात तीन घरों से आभूषण और नकद समेत 15 लाख की संपत्ति चोरी

Updated at : 09 Mar 2025 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
एक ही रात तीन घरों से आभूषण और नकद समेत 15 लाख की संपत्ति चोरी

अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग घरों से एक ही रात जेवर अौर नकद समेत 15 लाख की संपत्ति चोरी हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बाढ़

अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग घरों से एक ही रात जेवर अौर नकद समेत 15 लाख की संपत्ति चोरी हो गयी. भदौर थाना क्षेत्र के माया बीघा और गोढ़ियारी गांव में चोरों ने ताला का कुंडी काट कर घर में घुस गये और नकदी सहित कई जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. मायाबिगहा के घर की महिला ने बताया कि पटना में उनका बच्चा पढ़ता है. इसलिए बीच-बीच में वह पटना जाती रहती है. इसी बीच घर बंद था और वह पटना गयी हुई थी. पड़ोसी द्वारा घर में चोरी होने की सूचना मिली.उन्होंने बताया कि घर से करीब 5 लाख के जेवर की चोरी हो गयी. वहीं भदौर थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव गोढ़ियारी में भी चोरों ने एक बंद घर में 5 से 7 लाख रुपए के सामान की चोरी हो गयी. इस घर की महिला ने बताया कि वह दो तीन दिनों से यहां नहीं थी . वहीं सिरसी गांव के बृजेश कुमार सिंह उर्फ बल्लू सिंह के घर में भी चोरों ने ताला तोड़कर करीब 5 लाख रुपये और गहने की चोरी कर ली. एक ही रात में तीन घरों में चोरी से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन