फ्लैट से 20 लाख का गहना गायब, लेडी स्टाफ पर चोरी का आरोप

Updated:
विज्ञापन
फ्लैट से 20 लाख का गहना गायब, लेडी स्टाफ पर चोरी का आरोप

गांधी मैदान थाने के एग्जीविशन रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले राम किशन मितल के फ्लैट से किसी ने करीब 20 लाख रुपये के गहनों की चोरी कर ली.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना गांधी मैदान थाने के एग्जीविशन रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले राम किशन मितल के फ्लैट से किसी ने करीब 20 लाख रुपये के गहनों की चोरी कर ली. इस संबंध में राम किशन मितल ने अपनी बेटी के लेडिज स्टाफ पर चोरी का आरोप लगाते हुए गांधी मैदान थाने में 16 जुलाई को केस दर्ज करा दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि उन्होंने जब अलमारी चेक किया तो उसमें गहना नहीं थे, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है. उनकी बेटी फ्लैट पर आयी हुई थी और उसके साथ एक लेडी स्टाफ भी थी. वे लोग मेरे ही बेडरूम में सोते थे. इसी दौरान ही गहना गायब हुआ है. उनकी बेटी रक्साैल में रहती है और लेडी स्टाफ भी वहीं की रहने वाली है. मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच कर रही है. गांधी मैदान थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. जिन पर आरोप लगा है, उनसे पूछताछ की गयी है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन