घर से 12 लाख के जेवर सहित नकद गायब

Updated:
विज्ञापन
घर से 12 लाख के जेवर सहित नकद गायब

गोपालपुर गांव में कौशलेंद्र कुमार के घर शुक्रवार की रात चोरों ने लाखों के जेवर और नकद चुरा लिया.

विज्ञापन

नौबतपुर. थाने के गोपालपुर गांव में कौशलेंद्र कुमार के घर शुक्रवार की रात चोरों ने लाखों के जेवर और नकद चुरा लिया. इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. कौशलेंद्र ने बताया कि घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो रहे थे. शनिवार की अहले सुबह उनकी नींद खुली तो खटपट की आवाज सुनी. बगल के कमरे में झांका तो गोदरेज खुली पड़ी थी. उसमें रखे 12 लाख के सोने-चांदी के जेवर गायब थे. इसके अलावा 15 हजार नकद पर भी हाथ साफ कर दिया गया. हालांकि अन्य कमरे का सामान ज्यों का त्यों रखा था. उसे छुआ भी नहीं गया था. केवल गोदरेज में रखे सामान को ही कर अपने साथ ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन