सांसद गिरिधारी यादव को जदयू ने जारी किया नोटिस

Updated:
विज्ञापन
सांसद गिरिधारी यादव को जदयू ने जारी किया नोटिस

राज्य में एसआइआर पर पिछले दिनों टिप्पणी को लेकर गुरुवार को जदयू ने शोकाॅज जारी कर अपने बाका के सांसद गिरिधारी यादव से 15 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है.

विज्ञापन

पटना .राज्य में एसआइआर पर पिछले दिनों टिप्पणी को लेकर गुरुवार को जदयू ने शोकाॅज जारी कर अपने बाका के सांसद गिरिधारी यादव से 15 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है. यदि सांसद ने स्पष्टीकरण नहीं दिया तो पार्टी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर सकती है. जदयू की तरफ से यह पत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने भेजा है. इस पत्र में गिरिधारी यादव को पार्टी ने कहा है कि विशेष कर चुनावी वर्ष में आपकी सार्वजनिक टिप्पणियां पार्टी के लिए शर्मिंदगी का कारण बनती हैं. साथ ही अनजाने में विपक्ष द्वारा लगाये गये निराधार और राजनीति से प्रेरित आरोपों को भी विश्वसनीयता प्रदान करती हैं. जदयू आपके व्यवहार को अनुशासन में कमी के रूप में देखता है और यह पार्टी की इस मामले पर घोषित स्थिति के अनुरूप नहीं है. पत्र में लिखा गया है कि हमारी पार्टी जदयू ने भाजपा के साथ गठबंधन में रहते हुए और अब एनडीए के हिस्सा के रूप में भारत निर्वाचन आयोग और इवीएम के उपयोग का लगातार समर्थन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन