Patna News : जेडी वीमेंस कॉलेज : नैक की मान्यता के लिए करना होगा इंतजार

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
Patna News : जेडी वीमेंस कॉलेज : नैक की मान्यता के लिए करना होगा इंतजार

जेडी वीमेंस कॉलेज की नैक मान्यता पिछले साल नवंबर में समाप्त हो गयी है. नैक में आये बदलाव के कारण अभी आइआइक्यूए भरने का मौका नहीं मिल पाया है. जुलाई में पोर्टल खुलने के बाद आइआइक्यूए रिपोर्ट जमा होगी.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना : जेडी वीमेंस कॉलेज की नैक मान्यता पिछले साल नवंबर में समाप्त हो गयी है. नैक मान्यता समाप्त होने से पहले से आइक्यूएसी टीम की ओर से नैक की तैयारी शुरू कर दी गयी थी. आइक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर प्रो मालिनी वर्मा ने बताया कि कॉलेज की यह नैक की थर्ड साइकिल है. नैक में आये बदलाव की वजह से अभी आइआइक्यूए भरने का मौका नहीं मिल पाया है. अप्रैल और मई के महीने में बाइनरी एक्रिडेशन लागू किया जायेगा, जिसमें वैसे संस्थान आवेदन करेंगे, जो पहली बार नैक का हिस्सा बनेंगे. जून और जुलाई के महीने में एमबीजीएल (मैच्युरिटी बेस्ड ग्रेडेड लेवल) का पोर्टल खुलेगा, जिसमें कॉलेज की ओर से आवेदन किया जायेगा. जहां कॉलेज ने पहले नैक के सात मानकों पर काम किया था, अब इसमें आये बदलाव की वजह से अब उन्हें 10 एट्रीब्यूट पर जवाब देना होगा. उन्होंने आगे बताया कि कॉलेज थर्ड साइकिल में है, तो उन्होंने नैक को मेल किया था. इसके एक्रिडेशन को लेकर जवाब मिला कि जब तक नैक की टीम नहीं आ जाती है, तब तक नैक की ओर से मिली मान्यता कॉलेज में लागू रहेगी. उम्मीद है कि जुलाई में पोर्टल खुलते ही आइआइक्यूए भरा जायेगा. इसके 45 दिनों के अंदर एसएसआर रिपोर्ट भेजी जायेगी. फिर डेढ़ महीने के अंदर डीवीव होगा और इसके बाद इसी साल अक्तूबर से लेकर दिसंबर के बीच नैक की टीम आयेगी. मालूम हो कि साल 2014 में पहली नैक साइकिल हुई, जिसमें कॉलेज को बी ग्रेड और 2019 में दूसरी साइकिल आयी, जिसमें कॉलेज को दोबारा बी ग्रेड प्राप्त हुआ था. पांच के बाद पिछले साल ही नैक की टीम आनी थी, लेकिन इस साल टीम आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन