मुजफ्फरपुर की मासूम रेप पीड़िता को पीएमसीएच में भर्ती कराने में लगे कई घंटे

Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर की मासूम रेप पीड़िता को पीएमसीएच में भर्ती कराने में लगे कई घंटे

मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) से रेफर होकर बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच पहुंची एक नौ वर्षीया रेप पीड़िता को भर्ती करने में पीएमसीएच प्रशासन ने कई घंटे लगा दिए.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) से रेफर होकर बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच पहुंची एक नौ वर्षीया रेप पीड़िता को भर्ती करने में पीएमसीएच प्रशासन ने कई घंटे लगा दिए. इस दौरान पीड़िता एंबुलेंस में ही दर्द से छटपटाती रही. इस दौरान पीड़िता के स्वजनों ने मरीज को भर्ती कराने के लिए जगह-जगह उपचार के लिए गुहार लगाते रहे. सूचना पाकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार पीएमसीएच पहुंचे और समर्थकों के साथ अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. करीब चार घंटे के बाद प्रभारी अधीक्षक के हस्तक्षेप से मरीज को स्त्री एवं प्रसूति विभाग के आइसीयू में भर्ती कराया गया.

बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के एक गांव से नौ वर्षीया बच्ची के साथ रेप के बाद उसके गला व सीने को चीर दिया गया था. इसके बाद उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया था, जहां डाक्टरों ने मरीज के बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच भेज दिया था. वहीं इस बाबत पीएमसीएच के उपाधीक्षक सह प्रभारी अधीक्षक डॉ अभिजीत सिंह ने बताया कि बच्ची के उपचार में तीन विभाग शामिल है. चूंकि इएनटी में मरीज को भर्ती कराने की स्थिति नहीं थी, इसके लिए इएनटी के डाक्टरों ने एंबुलेंस में ही देखा, इसके बाद मरीज को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के आइसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन