ePaper

इंटर के विद्यार्थी अब 18 नवंबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

Updated at : 08 Nov 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर के विद्यार्थी अब 18 नवंबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

विलंब शुल्क के साथ अब 9 से 18 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है. विलंब शुल्क के साथ अब 9 से 18 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है. विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन समिति की वेबसाइट पर कर सकते हैं. परीक्षा समिति ने विद्यार्थियों के हित में तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है. जिन विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म शुल्क पूर्व से जमा है लेकिन परीक्षा आवेदन नहीं भरा जा सका है, वे भी इस विस्तारित तिथि में आवेदन कर सकते हैं. विद्यालय प्रधान शुल्क जमा करेंगे, जो नहीं करेंगे वे फॉर्म नहीं भर पायेंगे. सत्र 2024-26 के इंटर के वैसे विद्यार्थी जिनका हस्ताक्षरित घोषणा युक्त डमी सूचीकरण प्रमाणपत्र समिति के पोर्टल पर अपलोड नहीं है. उनको इंटर वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन भरने की अनुमति नहीं दी जायेगी. परीक्षा समिति ने कहा है कि हस्ताक्षरित घोषणा युक्त डमी सूचीकरण कार्ड समिति के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है. सिर्फ उन विद्यार्थियों का ही मूल सूचीकरण प्रमाणपत्र समिति की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. इसके साथ ही उक्त वेबसाइट पर इंटर परीक्षा आवेदन पत्र भी अपलोड कर दिया गया है. दो प्रकार के आवेदन पत्र का प्रपत्र पोर्टल पर अपलोड किया गया है. सत्र 2024-26 के लिए सूचीकृत नियमित व स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों के लिए यह प्रपत्र दो खंडों व खंड-ए व खंड-बी में है. खंड ए में क्रमांक एक से 17 तक के विद्यार्थियों का विवरण है, जो विद्यार्थियों के सूचीकरण विवरणों के आधार पर है. उसमें विद्यार्थी द्वारा कोई भी छेड़छाड़ परिवर्तन नहीं किया जाना है. विद्यार्थी द्वारा मात्र खंड-बी में क्रमांक 18 से 34 तक के विवरणों को भरा जाना है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है केवल मान्यता प्राप्त प्लस टू विद्यालयों या कॉलेजों के प्रधान द्वारा वैध विद्यार्थियों का ही परीक्षा आवेदन भरा जायेगा व शुल्क जमा किया जायेगा. सत्र 2024-26 के वैसे स्कूल, जिनका पठन-पाठन समाप्त कर दिया गया है, ऐसे संस्थानों में इंटर के सत्र 2024-26 के लिए नामांकन नहीं हुआ है, लेकिन उक्त संस्थानों में नामांकित सत्र 2024-26 के पूर्व के सत्रों के पात्र विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा आवेदन व निर्धारित शुल्क उन्हीं अंगीभूत डिग्री कॉलेजों के माध्यम से किया जायेगा. पूर्व पात्र विद्यार्थी उन्हें प्रेषित यूजर आइडी व पासवर्ड का उपयोग कर जमा करेंगे. किसी तरह की समस्या होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर सूचित कर समस्या का निबटारा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन