ePaper

अधिवक्ताओं के लिए इंश्योरेंस स्कीम जल्द लागू की जायेगी : मेघवाल

Updated at : 28 Apr 2025 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के लिए इंश्योरेंस स्कीम जल्द लागू की जायेगी : मेघवाल

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, बिहार प्रांत इकाई की ओर से रविवार को पटना हाइकोर्ट स्थित स्टेट बार काउंसिल हॉल में समरसता दिवस पखवाड़ा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पटना . अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, बिहार प्रांत इकाई की ओर से रविवार को पटना हाइकोर्ट स्थित स्टेट बार काउंसिल हॉल में समरसता दिवस पखवाड़ा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा, वरीय अधिवक्ता डॉ केएन सिंह, बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रामाकांत शर्मा एवं अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री संजीव कुमार ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बाबा साहेब के जीवन पर चर्चा करते हुए उनके सामाजिक समरसता की बात कही. उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए इंश्योरेंस स्कीम जल्द लागू करने की बात कही. साथ ही उन्होंने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और अधिवक्ताओं के फी स्ट्रक्चर पर भी विचार कर जल्द खुशखबरी देने की बात कही. मौके पर डॉ चंद्रशेखर आजाद, विनोद कुमार, सुनील कुमार, रविकांत तिवारी के साथ कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन