ePaper

सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के काम में तेजी लाने का निर्देश

Updated at : 21 Jun 2025 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के काम में तेजी लाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत बिहार की ग्राम पंचायतों में अब तक 6,75,690 सोलर स्ट्रीट लाइट्स स्थापित की जा चुकी हैं.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत बिहार की ग्राम पंचायतों में अब तक 6,75,690 सोलर स्ट्रीट लाइट्स स्थापित की जा चुकी हैं. कार्य में और गति लाने तथा क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर शुक्रवार को पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक में निदेशक ब्रेडा , केंद्रीय अनुश्रवण प्रणाली विकसित करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. सचिव ने सोलर स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन के हर चरण की गहन समीक्षा के निर्देश दिया ताकि शेष कार्य जल्द पूर्ण किया जा सके. बैठक में सचिव ने निदेशक ब्रेडा को पूर्व में की गयी अधिष्ठापना गतिविधियों की भी बारीकी से समीक्षा करने को कहा. साथ ही जो एजेंसियां अनुबंध के अनुरूप कार्य नहीं कर रही हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. सोलर लाइट के संचालन व रखरखाव को अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन