ePaper

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों को लेकर राजगीर खेल परिसर का निरीक्षण

Updated at : 06 Dec 2024 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों को लेकर राजगीर खेल परिसर का निरीक्षण

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियों के अन्तर्गत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण के साथ शुक्रवार को राजगीर खेल परिसर का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक के साथ लिया जायजा पटना. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियों के अन्तर्गत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण के साथ शुक्रवार को राजगीर खेल परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान खेल संघों के प्रतिनिधि भी उपस्थिति रहे. महानिदेशक ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स और खेलो इंडिया पारा गेम्स 2025 के अप्रैल में पहली बार बिहार में आयोजित हो रहा है. इसमें 23 खेल बिहार में आयोजित होंगे, जिसमें देशभर के 12 हजार से ज्यादा खिलाड़ी और प्रशिक्षक, मैनेजर शामिल होंगे. राजगीर खेल परिसर और पाटलिपुत्र खेल परिसर के अलावा आईआईटी पटना, बीएमपी ग्राउंड, बीपीए बिहार पुलिस अकादमी, नालंदा विश्वविद्यालय, कल्याण बिगहा (शूटिंग रेंज), गया (मगध विश्वविद्यालय परिसर), भागलपुर, रांची (ट्रैक साइकिलिंग) आदि संभावित जगहों पर भी खेलों के आयोजन की संभावनाओं की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन