ePaper

अगले पांच वर्षों में बिहार के सभी जिलों में उद्योग लगेंगे: संजय कुमार झा

Updated at : 04 Sep 2025 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
अगले पांच वर्षों में बिहार के सभी जिलों में उद्योग लगेंगे: संजय कुमार झा

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा किमुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पिछले 20 वर्षों का ट्रैक रिकार्ड बताता है कि वह जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पिछले 20 वर्षों का ट्रैक रिकार्ड बताता है कि वह जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं. अब उन्होंने कहा है कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी या रोजगार देंगे, तो उनका यह निश्चय भी पूरा होगा. इसके लिए उन्होंने नयी औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति को मंजूरी दी है, जो संभवत: देश की सबसे आकर्षक प्रोत्साहन नीति है. नयी नीति के तहत बिहार में उद्योग लगाने वालों को फ्री जमीन और कई तरह की रियायतें दी जायेंगी. इसके लिए सभी जिलों में जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने बुधवार को वैशाली के साइन पटेढ़ी बेलसर में आयोजित एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि बिहार अब लालटेन युग से पूरी तरह बाहर निकल चुका है. श्री झा ने कहा कि पूरे राज्य में भरपूर बिजली मिल रही है. अब तो हर माह 125 यूनिट बिजली मुफ्त हो जाने से करीब 80 प्रतिशत परिवारों को बिजली बिल देने से भी मुक्ति मिल गयी है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पेंशन की राशि भी चार सौ रुपये से बढ़ा कर 11 सौ रुपये कर दी है. इससे समाज के बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग जनों को बड़ी राहत मिली है. संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूरा फोकस इस बात पर है कि अगले पांच वर्षों में राज्य में अधिक-से-अधिक निवेश हो, हर जिले में उद्योग लगे और एक करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध हो. इसके लिए एनडीए की केंद्र सरकार द्वारा भी बिहार को भरपूर मदद मिल रही है. सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं का अभिवादन करते हुए श्री झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जितना काम किया है, वह बेमिसाल है. उनके द्वारा बिहार की पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने के कारण आज 57 प्रतिशत महिला प्रतिनिधि हैं. सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण मिलने के कारण बड़ी संख्या में महिला शिक्षिका और सरकारी कर्मचारी बनी हैं. बिहार पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या देश में सबसे अधिक है. अब मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी इच्छुक परिवारों की एक-एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार देने का ऐलान किया है. साथ ही यदि उनमें स्वरोजगार को आगे बढ़ाने की क्षमता होगी, तो बाद में और दो लाखरुपये तक की मदद दी जायेगी. कहा कि यह मुख्यमंत्री जी की एक और दूरगामी योजना है, जिसका क्रांतिकारी प्रभाव आने वाले वर्षों में दिखाई देगा. आम लोगों को मिली है बड़ी राहत : बिजेंद्र यादव सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को हर माह 125 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने, पेंशन की राशि बढ़ने आदि से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. अब हर घर में बिजली के साथ विकास और उम्मीद का उजाला है. श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के प्रति आम लोगों में जो उत्साह दिख रहा है, उससे एनडीए को 225 से अधिक सीटें मिलना तय लग रहा है.सम्मेलन को केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर सहित एनडीए के पांचो दलों के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन