Indigo Crisis: किसी की नौकरी खतरे में तो किसी ने डॉक्टर का अपॉइंटमेंट किया कैंसिल, पटना एयरपोर्ट पर परेशान यात्रियों ने क्या-क्या बताया?
Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Dec 2025 4:02 PM
पटना एयरपोर्ट
Indigo Crisis: पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से परेशान पैसेंजर्स ने अपनी-अपनी बात रखी. किसी ने कहा कि फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से उनकी नौकरी खतरे में पड़ गई है तो किसी ने कहा कि उन्हें डॉक्टर का अपॉइंटमेंट रद्द करना पड़ा.
Indigo Crisis: इंडिगो एयरलाइंस की ऑपरेशन सॉफ्टवेयर में आयी खराबी और रोस्टर सॉफ्टवेयर में ग्लीच की वजह से पिछले तीन दिनों से इसकी उड़ानों पर असर पर रहा है. आज भी यही स्थिति बनी हुई है. इससे पहले शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट से जाने और आने वाली सभी 26 जोड़ी फ्लाइटें रद्द कर दी गई थी. इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने क्या कहा?
ऐसे में पटना एयरपोर्ट पर कई पैसेंजर्स ने अपनी-अपनी परेशानियां बताई. आजाद खान ने बताया, ‘पटना से दिल्ली जाना था. दिल्ली से दुबई की फ्लाइट थी, जिसे रद्द कराना पड़ा. दो दिनों से इंतजार कर रहा था.’ सचिन कुमार ने कहा, ‘पटना से चेन्नई जाना था पर फ्लाइट रद्द कर दी गयी है. एयरलाइंस की ओर से आठ दिसंबर का टिकट दिया गया है.’
पटना एयरपोर्ट पर मौजूद अशोक कुमार ने कहा, ‘हैदराबाद जाना था, लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द कर दी गयी. प्रयागराज से यहां आया हूं. डॉक्टर का अपॉइंटमेंट रद्द करना पड़ा है.’ अफजल हसन नाम के यात्री ने कहा, ‘दिल्ली जाना है. आज पता चलता है कि फ्लाइट रद्द हो गयी है. मेरे साथ छोटे बच्चे भी हैं, जिससे और भी अधिक परेशानी है.’ इसके साथ ही मोहम्मद आरिफ ने बताया, ‘पटना से दिल्ली और इसके बाद मस्कट जाना था. लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से मेरी नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है.’
पैसेंजर्स के लिये कंट्रोल रूम एक्टिव
इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस ने लेटर जारी कर यात्रियों को हुई परेशानी पर खेद जताया. कहा कि तीन दिनों में एयरलाइंस फ्लाइट शेड्यूल को बेहतर कर देगी. पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम बनाया है, जिसके नंबर 0612-220797 और 9471000714 हैं. यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा. साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से यात्रियों को फूड पैकेट दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










