ePaper

राजगीर से पहली बार कोडरमा के लिए चली स्पेशल ट्रेन, दानापुर इंटरसिटी का भी बदल गया समय

Updated at : 13 Jan 2025 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
Special Train

Special Train

Indian Railways: राजगीर से कोडरमा के लिए पहली बार सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गयी. शुरुआती चरण में इस स्पेशल ट्रेन को 31 मार्च तक चलाया जायेगा. राजगीर से दानापुर जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में भी परिवर्तन किया गया है.

विज्ञापन

Indian Railways: पटना. बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर से झारखंड के कोडरमा के बीच स्पेशल ट्रेन सोमवार से शुरू हो गयी. पहली बार राजगीर से कोडरमा के बीच ट्रेन सेवा शुरू की गयी है. इससे तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को काफी सुविधा होगी. पूर्व मध्य रेल द्वारा दानापुर डिवीजन के राजगीर और धनबाद डिवीजन के कोडरमा के बीच स्पेशल ट्रेन प्रथम चरण में 31 मार्च तक चलाई जाएगी. इसके अलावा राजगीर-दानापुर इंटरसिटी ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है.

कुल ढाई घंटे का होगा सफर

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 03322 राजगीर-कोडरमा एक्सप्रेस स्पेशल 13 जनवरी से 31 मार्च तक रोजाना राजगीर से सुबह 10:55 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 2:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी. वापसी में 03321 कोडरमा-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल 13 जनवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन कोडरमा से दोपहर 03:00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए शाम 05:50 बजे राजगीर पहुंचेगी. इस स्पेशल में थर्ड एसी का एक कोच, एसी चेयर कार का एक, साधारण श्रेणी के 19 कोच सहित कुल 23 कोच होंगे.

अब रात 9:15 में दानापुर पहुंचेगी इंटरसिटी

गाड़ी संख्या 13233 राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में 13 जनवरी से बदलाव किया गया है. 13233 राजगीर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस राजगीर से अपने वर्तमान समय शाम 04:40 के बदले संशोधित समय शाम 06: 00 बजे राजगीर से प्रस्थान कर बीच के स्टेशनों पर संशोधित समय पर रुकते हुए रात 08:15 बजे के बदले 09:15 बजे दानापुर पहुंचेगी.

Also Read: बिहार में अब वाटर मेट्रो चलाने की तैयारी, दानापुर से फतुहा तक का सफर होगा आसान

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन