India Pakistan War: पटना में रह रही पाकिस्तानी महिलाओं को मिली मोहलत, सरकार देगी नया वीजा

Pakistani women
India Pakistan War: दीर्घकालीन वीजा के लिए पाकिस्तान के नागरिकों को नए सिरे से आवेदन करना होगा. इसके लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 10 मई से लेकर 10 जुलाई तक का समय निर्धारित किया है. पटना में रहनेवाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा के लिए नए सिरे से आवेदन करने के बारे में बता दिया गया है.
India Pakistan War: पटना. पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों में रहनेवाले पाकिस्तानी नागरिकों को भारत सरकार ने दो महीने की मोहलत दी है. उन्हें दो महीने के अंदर नया वीजा बनवाना होगा. 10 जुलाई के बाद उनका पुराना वीजा अपने आप रद्द हो जाएगा. पटना में पाकिस्तान की 28 महिलाएं रह रही हैं. इनके पास लंबी अवधि का वीजा (एलटीवी) है. भारत सरकार के आदेश पर पुलिस अधीक्षक (विधि व्यवस्था) पटना संजय कुमार ने जिले के सभी पाक नागरिकों को नया वीजा बनवाने का आदेश दिया है. इसके लिए दस मई से 10 जुलाई तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई है.
10 जुलाई तक आवेदन करनेकी मोहलत
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 28 निर्दोष लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने भारत में रहनेवाले पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने का निर्देश दिया था. उसी समय पता चला कि राजधानी सहित पटना जिले में पाकिस्तान की 28 महिलाएं रहती हैं. इनके पास एलटीवी है. इसमें से तीन महिलाओं ने अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दिया है. वहीं एक महिला के वीजा को लेकर सिविल कोर्ट में केस चल रहा है. पुलिस अधीक्षक (विधि व्यवस्था) पटना ने स्थानीय मीडिया को बताया कि दीर्घकालीन वीजा के लिए पाकिस्तान के नागरिकों को नए सिरे से आवेदन करना होगा. इसके लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 10 मई से लेकर 10 जुलाई तक का समय निर्धारित किया है. पटना में रहनेवाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा के लिए नए सिरे से आवेदन करने के बारे में बता दिया गया है.
एसपी से पाकिस्तानी महिला ने लगाई गुहार
पीरबहोर के सब्जीबाग में रहनेवाली पाकिस्तानी महिला जाहिदा खालिद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (विधि व्यवस्था) के पास गुहार लेकर पहुंची थी. उनके साथ बेटा भी था. पुलिस सूत्रों के अनुसार जाहिदा ने एसपी को बताया कि उनके खिलाफ न्यायालय में केस चल रहा था. इसमें 24 अप्रैल को उनके पक्ष में फैसला आया है, लेकिन पुलिस के पास उसकी कोई लिखित सूचना नहीं मिली है. इसकी वजह से महिला को वापस लौटा दिया गया. वह दीर्घकालिक वीजा पर है.
Also Read: India Pakistan War: भारत नेपाल की सीमा सील, दो माह के लिए रात का कर्फ्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




