नियम के उलट सड़कों पर दिखी इवेन नंबर की ऑटो

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 May 2020 2:14 AM

विज्ञापन

लॉकडाउन से उत्पन्न हालात को लेकर ऑटोचालक नियम का पालन नहीं कर रहे हैं. लॉकडाउन के कारण अभी भी सड़कों पर यात्रियों की संख्या पर्याप्त नहीं है. फिर भी ऑटोचालकों को उम्मीद रहती है कि शायद कुछ कमाई हो जाये. सड़कों पर भीड़-भाड़ से बचने के लिए ऑटो व इ-रिक्शा के लिए ऑड व इवेन नंबर को लेकर नियम जारी किये गये. लेकिन, ऑटो व इ-रिक्शा चालक इसका पालन नहीं कर रहे हैं.

विज्ञापन

पटना : लॉकडाउन से उत्पन्न हालात को लेकर ऑटोचालक नियम का पालन नहीं कर रहे हैं. लॉकडाउन के कारण अभी भी सड़कों पर यात्रियों की संख्या पर्याप्त नहीं है. फिर भी ऑटोचालकों को उम्मीद रहती है कि शायद कुछ कमाई हो जाये. सड़कों पर भीड़-भाड़ से बचने के लिए ऑटो व इ-रिक्शा के लिए ऑड व इवेन नंबर को लेकर नियम जारी किये गये. लेकिन, ऑटो व इ-रिक्शा चालक इसका पालन नहीं कर रहे हैं. ऑड नंबर के दिन भी इवेन व इवेन के दिन भी ऑड नंबर वाले वाहनों का परिचालन कर रहे हैं. शुक्रवार को ऑड नंबर वाले ऑटो व इ-रिक्शा का परिचालन होना था. हालांकि, इस नियम का पालन तो दिखा, लेकिन इवेन वाले ऑटो भी दिखे. बोरिंग रोड में यात्रियों के इंतजार में इवेन नंबर भी देखा गया. चालक से बात करने पर बताया कि पैसेंजर बहुत कम मिलता है. फिर भी लॉकडाउन में आर्थिक तंगी को लेकर सड़क पर निकल जाते हैं. ताकि, कुछ कमाई हो सके. नियम के खिलाफ परिचालन करनेवाले चालकों पर सख्ती भी बरती जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन