कैंपस : पटना कॉलेज में विद्यार्थियों को मतदान का बताया गया महत्व

पटना कॉलेज में सोमवार को जिला जनसंपर्क विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विभागोंं के विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताते हुए मत का प्रयोग करने की अपील की गयी.
फोटो है…..
संवाददाता, पटना
पटना कॉलेज में सोमवार को जिला जनसंपर्क विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विभागोंं के विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताते हुए मत का प्रयोग करने की अपील की गयी. शुरूआत कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजय कुमार सिन्हा ने मतदान की लोकतंत्र में महत्ता को स्पष्ट करते हुए किया. उन्होंने कहा कि कुछ तो हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सराहना करते हुए इसकी ताकत से विद्यार्थियों को अवगत कराया. मुख्य वक्ता के रूप में जिला संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार झा ने कहा कि इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में खामियां भी है, लेकिन इन सब से नाउम्मीद होने की जगह समाधान और लोकतांत्रिक होकर ही किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि पटना जिले की कुल आबादी 70 लाख के करीब है, जिनमें 49 लाख मतदाता हैं. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद 2019 के आम चुनाव में केवल 51 प्रतिशत ही मतदान हुआ था. मतदान को अधिकतम किये बिना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत नहीं बनाया जा सकता है. मौके पर लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने संगीतमय प्रस्तुति मतदान के महत्व को उजागर करते हुए विद्यार्थियों को मोटिवेट किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ अर्चना ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ दीपेंद्र ने किया. मौके पर कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




