आइएफएस का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 16 से 23 तक

Updated:
विज्ञापन
आइएफएस का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 16 से 23 तक

यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) मेन परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) मेन परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 से 23 नवंबर तक किया जाेगा. परीक्षा दो शिफ्टों में होगी. पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड और एक मान्य फोटो पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गयी कि वे परीक्षा केंद्र का स्थान एक दिन पहले जाकर देख लें ताकि परीक्षा के दिन कोई परेशानी न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन