आईएएस संजीव हंस के करीबियों पर ED की कार्रवाई, करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :14 Sep 2024 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
ias sanjeev hans

संजीव हंस (File)

IAS Sanjeev Hans: बिहार के सीनियर आईएएस संजीव हंस की अब मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं. इडी ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े तीन लोगों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. जहां से करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त की गई है. साथ हीं 90 लाख कैश भी बरामद किया गया है.

विज्ञापन

IAS Sanjeev Hans: बिहार के सीनियर आईएएस संजीव हंस की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं. इडी ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके कुछ ठिकानों पर छापेमारी की. जहां से भारी मात्रा में सोना, चांदी और नकद रुपए बरामद किए गए हैं. सिर्फ सोने की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है.

यह छापेमारी मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में दो स्थानों पर, कोलकाता और मुंबई में कुछ स्थानों पर हुई थी. इडी के आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि छापेमारी में संजीव हंस के करीबियों के आवास से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की कीमत की दो किलो सोने की सिल्लियां व गहने बरामद किए गए हैं.

Also Read: पितृपक्ष मेला में गयाजी आना हुआ आसान, तीर्थयात्रियों के लिए टूर पैकेज लॉन्च, मिलेंगी ये सुविधाएं

90 लाख रुपए नकद और 13 किलोग्राम चांदी भी बरामद

इस छापेमारी में तलाशी के दौरान लगभग 90 लाख रुपए नकद और 13 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां भी जब्त की गई हैं. इससे पहले मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जुलाई महीने में संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद इनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी.

उस वक्त हुई छापामारी में मिले दस्तावेजों की जांच के बाद मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार एवं बुधवार को इडी ने उन से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ देश के तीन अलग-अलग राज्यों में दबिश दी थी.

जिंदगी खटा-खट नहीं है’, जब विदेश मंत्री एस जयशंकर का राहुल गांधी पर तंज

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन