Bihar Election: बेटे ओसामा को बिहार चुनाव लड़वाना चाहती हैं हिना शहाब, शहाबुद्दीन की पत्नी ने इस सीट पर ठोका दावा

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Bihar Election: बिहार में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने अपने बेटे ओसामा शहाब को विधानसभा चुनाव लड़ाने की इच्छा जताई. हिना शहाब ने रघुनाथपुर सीट को लेकर बड़ा दावा किया है.

विज्ञापन

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत में गहमागहमी का माहौल देखा जा रहा है. तमाम राजनीतिक पार्टियों की ओर से चुनाव में जीत को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं. लेकिन, इस बीच कहीं ना कहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली है. दरअसल, आरजेडी पार्टी में साल 2024 के अक्टूबर महीने में शामिल हुई हिना शहाब ने अपने बेटे ओसामा शहाब को विधानसभा चुनाव लड़ाने की इच्छा जताई.

हिना ने इस सीट पर किया दावा

बता दें कि, एक कार्यक्रम के दौरान हिना शहाब ने पत्रकारों से बातचीत की. पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने साफ-साफ यह जवाब दिया कि, हम लोग सोच रहे हैं कि ओसामा शहाब को किसी विधानसभा से चुनाव लड़ाया जाए. हमारा अपना ही विधानसभा क्षेत्र है रघुनाथपुर, तो इस पर सोचा जा रहा है. हालांकि, आगे का अभी कुछ निर्णय नहीं हुआ है.

लालू-तेजस्वी की बढ़ी टेंशन

इधर, जिस तरह से हिना शहाब का यह बयान सामने आया है, उसके बाद सियासी खेमे में हलचल पैदा हो गई है. हिना शहाब के इस बयान ने यह साफ कर दिया है कि, उन्हें चुनाव में रघुनाथपुर की सीट चाहिए. यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि, वर्तमान में रघुनाथपुर सीट से आरजेडी के ही नेता हरिशंकर यादव विधायक हैं. ऐसे में अब हिना शहाब ने भी दावा कर दिया है. तो कहीं ना कहीं यह सीट लालू-तेजस्वी के लिए सरदर्द बन सकता है. 

हिना ने निर्दलीय लड़ा था लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 की बात की जाए तो हिना शहाब ने निर्दलीय ही चुनाव लड़ा था. दरअसल, उस वक्त लालू परिवार और हिना शहाब के बीच काफी दूरियां थी. हिना शहाब को टिकट भी आरजेडी की ओर से नहीं मिला था. हालांकि, हिना लोकसभा चुनाव हार गई थी. इसके बाद साल 2024 के अक्टूबर महीने में हिना शहाब और ओसामा शहाब एक बार फिर से आरजेडी में शामिल हो गए. ऐसे में देखना होगा कि, ओसामा को रघुनाथपुर की सीट मिल पाती है या नहीं. 

Also Read: एक ही बाइक से निकले और एकसाथ ही उठी चारो दोस्तों की अर्थी, बिहार के कैमूर में भीषण सड़क हादसाhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/kaimur-road-accident-in-bihar-as-four-friends-died-in-scorpio-bike-accident

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन