Bihar Weather: बिहार के इन 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, अगले तीन दिनों के लिए IMD की चेतावनी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Apr 2025 6:44 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है. अगले 2 से 3 दिन राज्यवासियों के लिए बेहद मुश्किल भरे हो सकते हैं. कई जिलों में लू और गर्म रातों की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और अब यह आम जनजीवन के लिए चुनौती बनती जा रही है. राज्य के कई जिलों में दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने लगी हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले 2 से 3 दिन मौसम के लिहाज से बेहद तकलीफदेह हो सकते हैं. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने हीट वेव और वॉर्म नाइट के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. खासकर दक्षिण और पश्चिम मध्य बिहार के जिलों में भीषण लू चलने की प्रबल संभावना है.

तेज धूप और उमस ने किया बेहाल

राज्य में सुबह से ही सूरज आग उगल रहा है और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. धूप में बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है. गया में 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.8°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा था. बक्सर, डेहरी, औरंगाबाद, पटना, छपरा जैसे जिलों में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा.

आईएमडी की चेतावनी: दोपहर में बाहर न निकलें

आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें. साथ ही, खुद को हाइड्रेटेड रखने और गर्मी से बचाव के सभी उपाय अपनाने की सलाह दी गई है. नमी और तापमान के संयुक्त प्रभाव से शरीर को महसूस होने वाला तापमान वास्तविक तापमान से अधिक रहेगा.

इन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा

सीवान, सारण, पटना, जहानाबाद और गया जैसे जिलों में ‘हॉट डे’ घोषित किया गया है. वहीं, वाल्मिकीनगर, मोतिहारी, शिवहर, गोपालगंज जैसे जिलों में भी लू का असर तेज हो सकता है. रात को भी तापमान ज्यादा रहने से वॉर्म नाइट की स्थिति बनी रहेगी, जिससे लोगों को नींद में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

क्या कहते हैं चिकित्सक?

गर्मी से बचने के लिए ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें, पानी अधिक मात्रा में पिएं और धूप में निकलने से पहले सिर को ढकें. बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. डायटीशियन रूपाली सिंह बताती हैं कि गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या सबसे अधिक होती है. ज्यादातर लोग बाहर का जूस लेना पसंद करते हैं . लेकिन इससे बचना चाहिए. ऐसे मौसम में लिक्विड का इस्तेमाल ज्यादा करें. घर में बनाया हुआ जूस लें. नारियल पनि और आम का जूस बेस्ट है.

Also Read: बिहार की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और गायिका अनुपमा यादव जाएंगी जेल! इस मामले में कोर्ट ने भेजा समन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन