ePaper

वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना पहुंची 50 लाख कैश से भरी ट्रॉली, जंक्शन पर हैंडलर के साथ RPF ने पकड़ा

Updated at : 11 Aug 2024 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
bihar news

पटना जंक्शन पर आरपीएफ ने रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना पहुंचे एक व्यक्ति की ट्रॉली जब्त की. जब इस ट्रॉली को खोला गया तो उसमें रखे कैश को देखकर सभी हैरान रह गए.

विज्ञापन

Bihar News: झारखंड के कोयला कारोबारी पवन ठाकुर का 50 लाख रुपया लेकर पटना पहुंचे हैंडलर बजरंग ठाकुर को शनिवार की रात पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आरपीएफ ने पकड़ लिया. इसके बाद आरपीएफ, जीआरपी और इनकम टैक्स की टीम ने बजरंग से घंटों पूछताछ की. जिसमें उसने बताया कि यह रकम पवन ठाकुर की है. यह रकम पटना में किसे देनी थी इसकी जानकारी उसे नहीं है, जंक्शन से बाहर आने के बाद पवन या उसका कोई आदमी फोन करता और वह पैसा पहुंचाने चला जाता.

वंदे भारत एक्सप्रेस से पहुंचा पटना

मिली जानकारी के अनुसार पवन के मनी हैंडलर बजरंग कुमार ठाकुर शनिवार की रात रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस से लाल रंग की ट्रॉली लेकर पटना जंक्शन पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी ने रविवार को आयकर की टीम को बुलाया. टीम के सामने ट्रॉली का लॉक तोड़ा गया तो उसमें 50 लाख कैश मिले.

इनकम टैक्स की टीम कर रही जांच

उसने बताया कि यह रकम झारखंड के पतरातू के रामगढ़ निवासी कोयला कारोबारी पवन ठाकुर की है. हैंडलर भी रामगढ़ का ही रहने वाला है. पटना जंक्शन जीआरपी थानेदार ने बताया कि इस मामले की जांच इनकम टैक्स की टीम कर रही है. छापेमारी करने वाली टीम में आरपीएफ की एसआई इला राय, कांस्टेबल सोनू सिंह यादव और अभिषेक कुमार शामिल थे.

गतिविधि देख आरपीएफ को हुआ शक

पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर उतरने के बाद बजरंग ट्रॉली लेकर फुट ओवर ब्रिज से बाहर निकल रहा था. उसकी गतिविधि देख आरपीएफ ने उसे रोका और ट्रॉली खोलने को कहा, लेकिन उसने कहा कि ट्रॉली लॉक है. इस पर रेल पुलिस का शक गहरा गया.

पहले कहा- चुराई है यात्री की ट्रॉली, पूछताछ में बताया सच

इसके बाद जब आरपीएफ ने उससे पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि इसमें 50 लाख कैश है जो उसने वंदे भारत के एक यात्री से चुराया था. बजरंग के पास वंदे भारत का टिकट भी था. पुलिस ने जब ट्रॉली चोरी की शिकायत के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि कहीं किसी ने ट्रॉली चोरी की शिकायत नहीं की थी. इसके बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह पैसे झारखंड के कोयला कारोबारी पवन ठाकुर के हैं.

ये भी पढ़ें: तैयारियां, दावे और स्पेशल ड्राइव सब फेल, डेढ़ घंटे की बारिश में डूबा मुजफ्फरपुर

पवन को नोटिस देकर बुलाया गया

सूत्रों के मुताबिक पवन को नोटिस देकर बुलाया गया है. जांच पूरी होने के बाद पवन के खिलाफ पीएमएलए यानी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा सकता है.

ये भी देखें: डूब गया तेज प्रताप यादव का आवास

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन