होली पर घर जाना हुआ आसान, पटना और पाटलिपुत्र समेत इन स्टेशनों से दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Trains
Holi Special Trains: होली पर भीड़ को संभालने और यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए रेलवे ने बिहार से 21 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. पटना, पाटलिपुत्र सहित दानापुर मंडल के कई स्टेशनों से इन ट्रेनों का संचालन होगा, ताकि यात्रियों को टिकट और सीट की समस्या से राहत मिल सके.
Holi Special Trains: होली के रंग अपनों के संग जमाने के लिए भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है. त्योहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और ‘नो रूम’ की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल ने एक साथ 21 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
यह खबर उन लाखों प्रवासियों के लिए राहत भरी है जो दिल्ली, पुरी और गोंदिया जैसे शहरों से बिहार आने की तैयारी में हैं. दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ के अनुसार, इन ट्रेनों के संचालन के साथ-साथ स्टेशनों पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के लिए विशेष चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है.
होली पर भीड़ संभालने की बड़ी तैयारी
होली के दौरान हर साल ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस बार पहले से तैयारी शुरू कर दी है. दानापुर मंडल के अधिकारियों के अनुसार, मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी.
पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दानापुर, किऊल, झाझा जैसे स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ और अन्य विभागों को यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी इन रूटों पर
1.ट्रेन नंबर 08439 पुरी से पटना के बीच 28 /2 / 26 से 28/3/26 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी ट्रेन नंबर 08440 पटना से पुरी के बीच 01 / 3 / 26 से 29 / 3 / 26 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.
2.ट्रेन नंबर 08861 गोदिया से पटना के बीच 02/3/26 ( सोमवार) को ट्रेन नंबर 08862 पटना से गोंदिया के बीच 03 / 3 / 26 मंगलवार को चलेगी.
3.ट्रेन नंबर 03293 पटना से नयी दिल्ली के बीच 05/3/26 से 15/3/26 तक प्रतिदिन चलेगी ट्रेन नंबर 03294 नयी दिल्ली से पटना के बीच 06/3/26 से 16/3/26 तक प्रतिदिन चलेगी.
4.ट्रेन नंबर 03253 पटना से चलपल्ली के बीच 09/3/26 से 30/3/26 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलेगी.
5.ट्रेन नंबर 03254 चर्लापल्ली से पटना के बीच 11 / 3 / 26 से 01/4/26 तक प्रत्येक बुधवार को ट्रेन नंबर 03255 चर्लापल्ली से पटना के बीच प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन नंबर 02397 शेखपुरा से आनन्दविहार (टर्मिनल) के बीच 08/3/26 से 15/3/26 तक प्रत्येक रविवार चलेगी.
6.ट्रेन नंबर 02398 आनन्दविहार (टर्मिनल) से शेखपुरा के बीच प्रत्येक सोमवार को ट्रेन चलेगी.
टिकट की मारामारी कम करने की कोशिश
रेलवे का मानना है कि स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से वेटिंग टिकट की समस्या काफी हद तक कम होगी. त्योहार में यात्रा करने वाले छात्रों, मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों को इससे फायदा मिलेगा. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते टिकट बुक कर लें और स्टेशन पर समय से पहले पहुंचे, क्योंकि त्योहार के समय अचानक भीड़ बढ़ सकती है.
इस बार रेलवे ने सिर्फ ट्रेनें बढ़ाने पर ही ध्यान नहीं दिया है, बल्कि स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन, प्लेटफॉर्म सुरक्षा और यात्री सहायता को भी प्राथमिकता दी है. हेल्पडेस्क, अनाउंसमेंट और अतिरिक्त कर्मियों की व्यवस्था की जा रही है ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




