महात्मा गांधी सेतु पर लगने वाले जाम का मिल गया समाधान, DM-SP ने बनाया मास्टर प्लान

Updated at : 31 Jan 2025 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
Traffic jam | patna news

Traffic jam (सांकेतिक)

Traffic Jam: महात्मा गांधी सेतु पर रोजाना लगने वाले जाम ने लोगों को परेशान कर रखा है. इस जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. हाजीपुर डीएम और एसपी ने इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है.

विज्ञापन

Traffic Jam: राजधानी पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर पिछले कई दिनों से लग रहे जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. इस कारण पटना और हाजीपुर शहर में भी लोगों को घंटों जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या से निजात पाने के लिए वैशाली के डीएम यशपाल मीना और एसपी ललित मोहन शर्मा ने मास्टर प्लान तैयार किया है. दोनों ने इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की.

हाजीपुर प्रशासन ने बनाया मास्टर प्लान

  • हाजीपुर के रामाशीष चौक से गांधी सेतु तक यातायात का आकलन करते हुए हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर सराय, भगवानपुर और गोरौल में ट्रक आदि बड़े वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा.
  • गांधी सेतु से रामाशीष चौक तक जाम की समस्या होने पर सराय, गोरौल और भगवानपुर के थानाध्यक्ष वाहनों को एक ही लेन में रोककर फिर छोड़ेंगे. इसके लिए अतिरिक्त बल की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्णय लिया गया.
  • हाजीपुर के अंजानपीर से गंडक पुल होते हुए लालू चौक तक डिवाइडर रखकर रूट को दो लेन में व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि विपरीत लेन से कोई वाहन न आए.
  • गंडक पुल के दूसरी ओर सोनपुर से हाजीपुर तक एक ही लेन में वाहन आएं. साथ ही इस लेन में 10-10 ट्रक और अन्य बड़े वाहनों को गंडक पुल की ओर छोड़ा जाए. इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है.
  • छपरा से सोनपुर चेकपोस्ट होते हुए गंडक पुल तक एनएच पर ब्लैकटॉपिंग की जाएगी. उस मार्ग पर क्रमवार 10-10 ट्रकों को चलने देने का निर्णय लिया गया.

जाम का बड़ा कारण क्या है?

  • पटना मेट्रो निर्माण कार्य के कारण मुख्य सड़कों पर वाहनों का बढ़ता दबाव भी इसका एक कारण है.
  • निर्माणाधीन पटना मेट्रो के कारण सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक पटना आने वाले वाहनों के लिए नो-एंट्री रहती है, जिसके कारण हजारों वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं.
  • प्रतिदिन हजारों की संख्या में बालू लदे ट्रकों की आवाजाही भी जाम का एक कारण है.
  • जाम के दौरान बड़े वाहन बैरिकेडिंग के पास छोटे वाहनों को ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ जाती है.

Also Read : Bihar News: भागलपुर में एंट्री पासिंग गिरोह का टोह ले रही EOU की टीम, डीएसपी रैंक के अफसर भी पहुंचे

मुश्किलें कम करने के लिए पुलिस बल तैनात

अधिकारियों ने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. सराय, गोरौल और भगवानपुर के थानाध्यक्षों को ट्रकों को व्यवस्थित तरीके से जाने देने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : Bihar Crime: 4 दिन बाद कब्र खोदकर महिला के शव को बाहर निकाला, जानिए पुलिस ने क्यों लिया यह एक्शन?

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन