Haj Yatra 2025: बिहार के 937 हज यात्री कोलकाता से सऊदी अरब के लिए भरेंगे उड़ान, जानें राज्य से कितने लोग करेंगे मक्का-मदीना शहर का दीदार

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 23 Apr 2025 5:30 AM

विज्ञापन

हज यात्री (सांकेतिक तस्वीर)

Haj Yatra 2025: बिहार के 937 हज यात्री कोलकाता से सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेंगे. कोलकाता से उड़ान भरने पर राज्य के हज यात्रियों को 1 लाख 30 हजार रुपये चुकाना होगा. हालांकि इस बार देश के अलग अलग एयरपोर्ट से बिहार से कुल 2385 हज यात्री मक्का और मदीना शहर का दीदार करेंगे.

विज्ञापन

अंबर/ पटना. हज 2025 के सफर पर बिहार के हज यात्री (Haj Yatra 2025) देश के अलग-अलग 10 इंबारेक्शन प्वाइंट यानी 10 विभिन्न राज्यों के एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिये उड़ान भरेंगे. राज्य के हज यात्री मंहगे फ्लाइट किराया से राहत पाने के लिये अपनी सुविधा अनुसार 10 अलग-अलग इंबारेक्शन प्वाइंट का चुनाव किया है. राज्य के हज यात्रियों को गया इंबारेक्शन प्वाइंट से उड़ान भरने पर 1 लाख 73 हजार रुपये चुकाना होगा. वहीं मुंबई इंबारकेशन प्वाइंट से उड़ान भरने पर 91 हजार रुपये ही चुकाना होगा.

कोलकाता से उड़ान भरने पर राज्य के हज यात्री

कोलकाता से उड़ान भरने पर राज्य के हज यात्रियों को 1 लाख 30 हजार रुपये चुकाना होगा. यही वजह है कि इस बार राज्य के हज यात्रियों ने गया इंबारकेशन प्वाइंट का चुनाव करने के बदले कोलकाता, दिल्ली, मुंबई आदि इंबारकेशन प्वाइंट का चुनाव किया है. इस बार राज्य के सबसे अधिक 947 हज यात्री कोलकाता इंबारकेशन प्वाइंट का चयन किया है. वहीं दिल्ली से 743, मुंबई से 321, गया से 273, लखनऊ से 54, बेंगालुरु से 22, हैदराबाद से 13, अहमदाबाद से 11, नागपुर से 7 और चेन्नई से 2 हज यात्री सऊदी अरब के लिये उड़ान भरेंगे. हज 2025 के सफर पर बिहार से कुल 2385 हज यात्री मक्का और मदीना शहर का दीदार कर हज के आरकानों को पूरा करेंगे.

देश के इस इंबारकेशन प्वाइंट से उड़ान भरने पर हज यात्रियों को चुकाना होगा इतना किराया

इंबारकेशन प्वाइंटएयर फेयर प्लस जीएसटीएयरपोर्ट टैक्स चार्जकुल एयर फेयर
अहमदाबाद89, 905.205,975.4795,880.67
बेंगालुरू95,079.608,903.801,03,983.40
भोपाल1,39,893.605,650.931,45,544.53
कालिकट1,35,828.005,645.931,41,473.93
चेन्नई1,00,161.604,796.551,04,958.15
कोचिन्न93,231.604,654.5597,886.15
दिल्ली88,611.6010,018.7598,630.35
गया1,64,934.00 8,179.811,73,113.81
गुवाहाटी1,55,694.009,057.811,64,751.81
हैदराबाद89,905.2011,635.751,01,540.95
इंदौर1,22,984.405,597.931,28,582.33
जयपुर94,802.406,258.931,01,061.33
कानपुर94,248.006,893.931,01,141.93
कोलकाता1,16,886.0012,511.491,29,397.49
लखनऊ99,699.608,880.801,08,580.40
मुंबई80,757.6010,086.7590,844.35
नागपुर1,02,009.605,494.471,07,504.07
श्रीनगर1,53,291.608,703.811,61,995.41

Also Read: Bihar News: किसानों को सुलभ और सस्ते दर पर पानी पहुंचाने के लिए बन रहा एक्शन प्लान, जानें कैसे काम करेगी एम कैट विधि

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन