काम के दौरान मृत्यु होने पर आशा और ममता के परिवार के लिए अनुदान जारी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
राज्य सरकार ने कार्य अवधि के दौरान मृत्यु होने पर स्वास्थ्यकर्मी, आशा कर्मियों के साथ ही ममता कर्मियों के परिवार के लिए अनुग्रह अनुदान राशि जारी किया है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
राज्य सरकार ने कार्य अवधि के दौरान मृत्यु होने पर स्वास्थ्यकर्मी, आशा कर्मियों के साथ ही ममता कर्मियों के परिवार के लिए अनुग्रह अनुदान राशि जारी किया है. प्रत्येक कर्मी के परिवार को अनुदान मद में चार-चार लाख रुपये दिये जायेंगे. स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. आदेश के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर नियुक्त एवं कार्यरत 12 चिकित्सा कर्मियों की कार्य के दौरान अलग अलग अवधि में मृत्यु हुई है. इसके बाद 12 चिकित्सा कर्मियों के परिवार को चार लाख रुपये के हिसाब से 48 रुपये का अनुदान प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत 67 आशा कर्मियों और इसी मिशन के तहत काम कर रही 25 ममता कर्मियों की मौत भी कार्य अवधि में हुई. जिलों से प्रस्ताव मिलने के बाद विभाग ने आशा कर्मियों के परिवार के अनुदान के लिए 2.68 करोड़ और ममता कर्मियों के परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










