बिहारी प्रतिभाओं को दरकिनार करती है सरकार: राजेश

Updated:
विज्ञापन
बिहारी प्रतिभाओं को दरकिनार करती है सरकार: राजेश

70वीं बीपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा में धांधली पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बीपीएससी के चेयरमैन पर सवाल उठाया और कहा कि गुजरात के मूल निवासी चेयरमैन पर कई धांधली के आरोप हैं.

विज्ञापन

पटना. 70वीं बीपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा में धांधली पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बीपीएससी के चेयरमैन पर सवाल उठाया और कहा कि गुजरात के मूल निवासी चेयरमैन पर कई धांधली के आरोप हैं. सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद भी कांग्रेस पार्टी अभ्यर्थियों के पक्ष में खड़ी रहेगी. पार्टी उनकी लड़ाई को लड़ेगी. कांग्रेस सत्ता में आयी तो इस परीक्षा में हुई धांधली की जांच भी करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी उच्च शिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक केंद्र पर लगभग बाहर के लोगों की राजभवन के माध्यम से पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. वे शुक्रवार को सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन