गोरखपुर-छपरा लाइन पर कई ट्रेनों का बदला रूट, यात्रा से पहले जरूर चेक करें स्टेटस

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Mar 2026 7:53 PM

विज्ञापन

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस चेक करने की अपील की है.

विज्ञापन

Bihar Train News: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिसके चलते कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया गया है. ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की जानकारी जरूर चेक करने की सलाह दी गई है.

लेवल क्रॉसिंग पर बन रहा लिमिटेड हाइट सब-वे

रेलवे की ओर से मैरवा और बनकटा स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग संख्या-101 पर लिमिटेड हाइट सब-वे का निर्माण किया जा रहा है. इस परियोजना के तहत गर्डर लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग का काम होगा. इस काम के पूरा होने के बाद इस रूट पर आवागमन और अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा.

इन ट्रेनों का बदला रूट

निर्माण कार्य के कारण 30 मार्च को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अब अपने निर्धारित मार्ग से बदलकर सीवान, थावे, कप्तानगंज और गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी.

कई ट्रेनें रहेंगी देरी से

निर्माण कार्य के कारण अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनों पर असर पड़ेगा. रेलवे ने पहले ही इसकी जानकारी जारी कर दी है.

30 मार्च को

  • 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल- 15 मिनट देरी
  • 15034 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस- 35 मिनट देरी
  • 55056 गोरखपुर–छपरा पैसेंजर- 30 मिनट देरी

31 मार्च को

  • 15532 अमृतसर–सहरसा एक्सप्रेस- 5 मिनट देरी
  • 15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस- 25 मिनट देरी

3 अप्रैल को

  • 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस- 20–25 मिनट देरी
  • 14005 सीतामढ़ी–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस- 20–25 मिनट देरी
  • 02564 नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल- 20–25 मिनट देरी

4 अप्रैल को

  • 14674 अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस- 45 मिनट देरी
  • 13020 काठगोदाम–हावड़ा एक्सप्रेस- 35 मिनट देरी
  • 02563 बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल- 20 मिनट देरी
  • 15027 संबलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस- 15 मिनट देरी

यात्रियों से रेलवे की बड़ी अपील

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें. इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा. रेलवे का कहना है कि यह निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस रूट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पहले से बेहतर हो जाएगी. इससे यात्रियों को भविष्य में ज्यादा सुविधा और सुरक्षित सफर का लाभ मिलेगा.

Also Read: समृद्धि यात्रा के आखिरी दिन नीतीश ने सम्राट-नितिन के कंधे पर रखा हाथ, बोले- बिहार बढ़ता रहेगा, BJP ने क्या कहा?

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन