ePaper

पटना में इस शूटर ने मारी थी कारोबारी गोपाल खेमका को गोली? सुपारी किलिंग की आशंका...

Updated at : 07 Jul 2025 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
gopal khemka murder

गोपाल खेमका की फाइल फोटो और मौके पर पुलिस

Gopal Khemka Murder: पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या किस शूटर ने की. क्या सुपारी देकर हत्या करवायी गयी. पुलिस ने जेल में बंद किस अपराधी से की पूछताछ. जानिए अबतक क्या सामने आया...

विज्ञापन

Gopal Khemka Murder: पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या शुक्रवार की देर रात को गोली मारकर कर दी गयी.कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी है. 100 के करीब सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं. पुलिस का दावा है कि कई अहम सुराग उनके हाथ लग चुके हैं. पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा जल्द करेगी. पुलिस का दावा है कि शूटर की पहचान भी हो गयी है.

कौन था शूटर, जिसने खेमका को मारी गोली?

गोपाल खेमका को गोली मारने वाला शूटर कौन था, उनकी हत्या करवाने की वजह क्या थी. किसके इशारे पर यह हत्या की गयी. पुलिस इन सभी हकीकत का खुलासा करेगी. लेकिन जानकारी मिल रही है कि गोपाल खेमका को विजय नाम के शूटर ने गोली मारी थी. इस अपराधी पर पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में हत्या का भी केस दर्ज है और इस मामले में वह फरार चल रहा है. वह पहले किसी और गैंग का सदस्य था लेकिन अब दूसरे गैंग में शामिल हो चुका है.

ALSO READ: गोपाल खेमका मर्डर: पटना में शूटर और लाइनरों ने पहले चाय पी, फिर इन अलग-अलग जगहों पर हुए थे तैनात…

जेल में बंद किस अपराधी से हुई पूछताछ

पुलिस का दावा है कि शूटर के अलावे दो-तीन और लोगों की पहचान हुई है जो इस हत्याकांड में शामिल थे. अबतक की जांच में जमीन विवाद की ही बात सामने आ रही है. एसआइटी इस हत्याकांड मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. जेल में बंद सुल्तानगंज के अजय वर्मा को लेकर तरह-तरह की चर्चा है. पुलिस ने अजय वर्मा और उसके तीन गुर्गों समेत अन्य लोगों से घंटों पूछताछ भी की है.

हत्या करने से पहले कहां जुटे थे लाइनर और शूटर?

गोपाल खेमका की हत्या करने से पहले दलदली में शूटर और दो लाइनर जुटे थे और एकसाथ इन्होंने चाय पी थी. उसके बाद तीन अलग-अलग जगह तीनों तैनात हुए. बांकीपुर क्लब के पास इंतजार किया गया. जैसे ही गोपाल खेमका अपने घर के लिए निकले, शूटर को अलर्ट कर दिया गया. खेमका के पहुंचते ही गेट पर शूटर ने उन्हें गोली मार दी और गंगा पथ होकर फरार हो गया.

सुपारी देकर करवायी गयी हत्या?

पुलिस ने गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या से जुड़े पहलुओं की जांच की है. दोनों मर्डर केस के पीछे पुलिस को एक अहम सुराग भी मिला है. पुलिस के सूत्र बताते हैं कि गोपाल खेमका की हत्या सुपारी देकर करवायी गयी. हालांकि पुलिस के द्वारा इस हत्याकांड के खुलासे का इंतजार है. हत्या के पीछे की पूरी हकीकत सामने आएगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन