Good News: दुर्गा पूजा से पहले बिहार सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, न्यूनतम मजदूरी दर में हुआ इजाफा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Oct 2024 4:47 PM

विज्ञापन

Good News: बिहार सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले में श्रमिकों को तोहफा दिया है. श्रम संसाधन विभाग ने आज यानी 1 अक्टूबर से न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि कर दी है.

विज्ञापन

Good News: बिहार की नीतीश सरकार ने त्योहारी सीजन में श्रमिकों को बड़ा तोहफा दिया है. दुर्गा पूजा से ठीक पहले बिहार श्रम संसाधन विभाग ने न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि कर दी है. आज यानी एक अक्टूबर से बिहार के कामगारों को दो से पांच रुपए रोजना अधिक मिलेंगे. लगभग तीन करोड़ कामगारों को श्रम संसाधन विभाग के इस निर्णय से लाभ होगा. सोमवार को विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की थी. इसमें बताया गया कि अभी अकुशल श्रेणी के मजदूरों को प्रतिदिन 410 रुपए मिल रहे थे. श्रम संसाधन विभाग ने इसमें दो रुपए की वृद्धि की है. वहीं, अर्धकुशल को प्रतिदिन 426 रुपए, कुशल को प्रतिदिन 519 रुपए तो अतिकुशल को प्रतिदिन 634 रुपए मजदूरी मिल रही थी. विभाग ने सभी श्रेणियों में भी दो-दो रुपए रोजना की बढ़ोतरी की है. इसके अलावा लिपिकीय कार्य करने वालों की मजदूरी में 44 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है.

दो बार न्यूनतम मजदूरी दर में होती है बढ़ोतरी

फैसले के बाद अब इस श्रेणी में काम करने वालों को प्रतिमाह 11780 रुपए मिलेंगे. घरेलू कामगारों को प्रतिमाह 1221 रुपए के बदले 1226 रुपए मजदूरी मिलेगी. बच्चों की देखभाल करने पर प्रतिमाह 9830 रुपए और खेती करने वालों 391 रुपए प्रतिदिन और ट्रैक्टर ड्राईवर और पंप ऑपरेटर को प्रतिमाह 14150 रुपए मिलेंगे. बता दें कि श्रम संसाधन विभाग की ओर से साल में दो बार न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी की जाती है. नियम के मुताबिक बढ़ी हुई मजदूरी दर एक अप्रैल और एक अक्टूबर से लागू होती है.

नई दर (New Rate)

अकुशल- 412 रुपए प्रतिदिन
अर्धकुशल- 428 रुपए प्रतिदिन
कुशल- 521 रुपए प्रतिदिन
अतिकुशल- 636 रुपए प्रतिदिन

इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher Salary: शिक्षकों के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, कल से नया नियम लागू, ऐसे बनेगी हाजिरी

Patna IMD: भीगते बिहार को फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, IMD ने बताया- कब खत्म होगा बारिश का दौर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन