Gold Silver Rate Today: बिहार में सोने-चांदी की कीमतें सातवें आसमान पर, जानिए सर्राफा बाजार में लेटेस्ट रेट

Updated:
विज्ञापन
Gold Silver Rate Today highest know latest price in market

(सांकेतिक फोटो)

Gold Silver Rate Today: बिहार में सोने-चांदी की कीमतों में मानो आग लग गई हो. त्योहारी सीजन में दोनों के हाई रेट के कारण खरीदारों की टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, लोगों के बजट के बाहर दाम होते जा रहे हैं, जिसके कारण खरीदारों की प्लानिंग पर पानी फिरता जा रहा.

विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: बिहार में सोने-चांदी की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंचने लगी है. त्योहारी सीजन में खरीदारों के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है. दरअसल, त्योहार के वक्त लोग सोने-चांदी की खरीदारी खासकर करते हैं. ऐसे में दाम चढ़ने के कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है. लोगों के बजट के बाहर दाम होते जा रहे हैं, जिसके कारण खरीदारों की प्लानिंग पर पानी फिरता जा रहा.

इस वजह से बढ़ी सोने-चांदी की कीमत

दरअसल, त्योहारी सीजन के ठीक बाद वेडिंग सीजन की भी शुरूआत होगी. लेकिन, सोने-चांदी के दाम चढ़ने के कारण लोगों के बजट पर प्रभाव पड़ेगा. एक्सपर्ट की माने तो, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीतियों पर बनी अनिश्चितता और केंद्रीय बैंकों की भारी खरीद की वजह से सोने-चांदी की कीमत में आग लग गई है.

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

आज पटना के सर्राफा बाजार में रेट की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 102,000 प्रति से बढ़कर 102,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसमें अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो सोने की कीमत 105,884 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. हालांकि, बिना जीएसटी के 22 कैरेट सोना 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

आज चांदी की कीमत

दूसरी तरफ चांदी की कीमत की बात करें तो, एक किलो चांदी की बिक्री 118,000 रुपये से बढ़कर 119,000 रुपये प्रति किलो हो गई है. इसमें जीएसटी जोड़ देने पर कीमत 122,570 रुपये हो जाती है. जानकारी के मुताबिक, अब तक का यह सबसे हाई रेट माना जा रहा है.

सोने-चांदी के एक्सचेंज रेट

इसके अलावा सोने-चांदी के एक्सचेंज रेट की बात करें तो, पुराना सोना का एक्सचेंज रेट 92,500 रुपये है. जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 75,600 रुपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी की बात करें तो हॉलमार्क एक्सचेंज रेट 114 रुपये प्रति ग्राम तो वहीं बिना हॉलमार्क वाले 112 रुपये प्रति ग्राम है.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में अगले 5 दिनों तक अलग-अलग जिलों में होगी भारी बारिश, IMD की बड़ी चेतावनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन