Gold-Silver Price Today: बाजार में सोने-चांदी की कीमतें हुई स्थिर, ग्राहकों और निवेशकों के लिए बड़ा मौका

Updated:
विज्ञापन
Gold Silver Rate Today highest know latest price in market

(सांकेतिक फोटो)

Gold-Silver Price Today: बिहार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिल रहा. इस बीच अब दोनों के रेट स्थिर हो गए हैं. जिसके बाद अभी ग्रहकों के साथ-साथ निवेशकों के लिए बड़ा मौका माना जा रहा है.

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: बिहार में सोने-चांदी के रेट में पिछले दिनों से लगातार थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिल रहे थे. लेकिन, इस बीच आज दोनों के रेट स्थिर हो गए हैं. शादी का सीजन खत्म होने के बाद राजधानी पटना की बात करें तो, ज्वेलरी बाजार में सुस्ती दिखाई पड़ रही है. हालांकि, यह मौका ग्राहकों के साथ-साथ निवेशकों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. खासकर निवेशकों के लिए अच्छा मौका माना जा रहा है.

क्या है आने वाले दिनों में अनुमान ?

दरअसल, कहा जा रहा है कि, लग्न का सीजन जा चुका है, जिसके कारण बाजार में स्थिरता देखी जा रही है. लेकिन, दूसरी ओर यह भी अनुमान है कि, अचानक से आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम में उछाल दिख सकता है. ऐसे में निवेशक अभी फायदा उठा सकते हैं.

पटना में सोने-चांदी की कीमत

राजधानी पटना में सोने चांदी के रेट की बात करें तो, 24 कैरेट सोना 99,500 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. यदि इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसका रेट 102,485 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाता है. इधर, बिना जीएसटी के 22 कैरेट सोना 92,500 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 75,600 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. हालांकि, चांदी के दाम की बात करें तो, 107,000 प्रति किलो बिक रही है. जीएसटी जोड़ने के बाद 110, 210 रूपये, तो वहीं हॉल मार्क वाले आभूषण 105 रुपये प्रति ग्राम बिक रहे.

सोने-चांदी के एक्सचेंज रेट

इसके साथ ही बाजार में एक्सचेंज रेट की बात करें तो, 22 कैरेट वाले पुराने सोने के आभूषणों का एक्सचेंज रेट 90,000 रूपये है तो वहीं 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 73,100 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 102 रूपये प्रति ग्राम तो वहीं बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 100 रूपये प्रति ग्राम है. इस तरह से लगातार सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिल रहे हैं.

Also Read: Bridge In Bihar: 75 साल का इंतजार होगा खत्म! देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज का इस दिन सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन… किसे मिलेगा फायदा ?

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन