खुसरूपुर में तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को मारी टक्कर, मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Nov 2024 12:13 AM
सोमवार को थाना क्षेत्र के आदिलपुर के पुरानी हाइवे पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी बच्ची को टक्कर मार दिया.
प्रतिनिधि, खुसरूपुर
सोमवार को थाना क्षेत्र के आदिलपुर के पुरानी हाइवे पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी बच्ची को टक्कर मार दिया. टक्कर लगने से बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. वहां मौजूद ग्रामीणों ने बच्ची को आनन फानन में फतुहा के सरकारी अस्पताल ले गये, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया. स्थानीय पुलिस ने मृतक की पहचान आदिलपुर निवासी राजू कुमार के पुत्री पीहू कुमारी (सात वर्ष ) के रूप में की है. ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार बख्तियारपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा था. बच्ची सड़क किनारे खड़ी थी और बाइक की चपेट में आ गयी. वहीं मृत बच्ची के पिता का कहना है कि बाइक सवार पास के गांव खिरोधरपुर का रहने वाला है. घटना की खबर सुनकर बच्ची के घर में कोहराम मच गया. सभी का रो रोकर बुरा हाल है. खबर लिखे जाने तक बाइक सवार की पहचान नहीं हो पायी थी. स्थानीय पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










