ePaper

22 को गया-दिल्ली अमृत भारत का होगा उद्घाटन, 28 से नियमित चलेगी

Updated at : 20 Aug 2025 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
22 को गया-दिल्ली अमृत भारत का होगा उद्घाटन, 28 से नियमित चलेगी

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सासाराम-डीडीयू-सूबेदारगंज (प्रयागराज)-गोविंदपुरी(कानपुर)-गाजियाबाद के रास्ते गया और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया जा रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सासाराम-डीडीयू-सूबेदारगंज (प्रयागराज)-गोविंदपुरी(कानपुर)-गाजियाबाद के रास्ते गया और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को हरी झंडी दिखा कर इसका शुभारंभ किया जायेगा, जबकि यह ट्रेन 28 अगस्त से नियमित रूप से चलेगी. 13697/13698 दिल्ली-गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस गया जंक्शन से 28 अगस्त से सप्ताह में हर रविवार व गुरुवार को और दिल्ली से हर सोमवार व शुक्रवार को चलेगी. इसमें स्लीपर क्लास के आठ, जेनरल क्लास के 11, पैंट्रीकार का एक और एसएलआर के दो कोच सहित कुल 22 कोच होंगे. 13697 गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस गया से 16:30 बजे खुल कर 17:08 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 17:24 बजे डेहरी ऑन सोन, 17:44 बजे सासाराम, 18:16 बजे भभुआ रोड, 19:45 बजे डीडीयू, 22:55 सूबेदारगंज, अगले दिन 01:35 बजे गोविंदपुरी, 05:55 बजे टुंडला, 11:05 बजे गाजियाबाद रुकते हुए 12:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इसी तरह 13698 दिल्ली-गया अमृत भारत एक्सप्रेस 29 अगस्त से दिल्ली से 14:00 बजे खुल कर 14:40 बजे गाजियाबाद, 16:50 बजे टुंडला, 19:55 बजे गोविंदपुरी, अगले दिन 01:10 सूबेदारगंज, 05:45 बजे डीडीयू, 06:30 बजे भभुआ रोड, 07:07 बजे सासाराम, 07:25 बजे डेहरी ऑन सोन, 07:43 बजे अनुग्रह नारायण रोड रुकते हुए 08:55 बजे गया पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन