पेंटिंग प्रतियोगिता में गंगा देवी महिला कॉलेज व कॉलेज ऑफ कॉमर्स प्रथम
Published by : JUHI SMITA Updated At : 17 Mar 2026 6:43 PM
विज्ञापन
गंगा देवी महिला कॉलेज में अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत रंगोली, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
गंगा देवी महिला कॉलेज में अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत रंगोली, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के 17 विभिन्न कॉलेज के प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. कॉलेज की प्राचार्या प्रो विजयलक्ष्मी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों का समग्र रूप से विकास करती हैं और उनमें टीम भावना को प्रोत्साहन मिलता है. मुख्य अतिथि के रूप में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की कुलानुशासक प्रो कीर्ति (मनोविज्ञान विभाग) मौजूद रहीं. प्रतियोगिता की समीक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस की इतिहास विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनीता लाल उपस्थित रहीं. निर्णायक मंडल में गंगा देवी महिला कॉलेज की इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो प्रमांशी जयदेव, उपेंद्र महारथी संस्थान की मधुबनी पेंटिंग विशेषज्ञ हेमा देवी और मधुबनी पेंटिंग विशेषज्ञ रूबी मनीषा शामिल थीं.पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय भारतीय त्योहार रखा गया था, जबकि रंगोली प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण संरक्षण था. कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ खुशबू ने किया.——-
ये हुए विजेतारंगोली कंपीटीशन
पहला स्थान-नालंदा कॉलेज बिहारशरीफदूसरा स्थान-जेपीएस कॉलेज पटना
तीसरा स्थान-आरकेडी कॉलेज पटनामेहंदी कंपीटीशन
पहला स्थान-नालंदा कॉलेज बिहारशरीफदूसरा स्थान-बीडी कॉलेज पटना
तीसरा स्थान-कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंसपेटिंग कंपीटीशन गर्ल्स
पहला स्थान-गंगा देवी महिला कॉलेजदूसरा स्थान-बीएस कॉलेज दानापुर
तीसरा-जेपीएस कॉलेज,पटनापेटिंग ब्वॉयज
पहला स्थान-कॉलेज ऑफ कॉमर्स,आर्ट्स एंड साइंसदूसरा स्थान-एसजीजीएस कॉलेज पटना सिटी
तीसरा स्थान-नालंदा कॉलेज बिहारशरीफप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










