ePaper

फ्यूचर टेक ओलिंपियाड में शामिल होने के लिए 15 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका

Updated at : 23 Oct 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
फ्यूचर टेक ओलिंपियाड में शामिल होने के लिए 15 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका

इस कार्यक्रम का आयोजन सीबीएसइ आइबीएम के साथ मिलकर कर रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना सीबीएसइ फ्यूचर टेक ओलिंपियाड 2025 का आयोजन करेगा. इस कार्यक्रम का आयोजन सीबीएसइ आइबीएम के साथ मिलकर कर रहा है. इसका समापन 28 नवंबर को होगा. इसमें शामिल होने के लिए 15 नवंबर तक स्कूल अपने स्टूडेंट को ऑफिशियल वेबसाइट futuretecholympiad.com पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 25 नवंबर से पहले उपयुक्त परीक्षा तिथियों का चयन भी करना होगा. अधिकतम छात्र भागीदारी वाले टॉप 10 स्कूलों को एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा. बेहतर परफॉर्म करने वाले स्टूडेंट्स को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जायेगा. इसमें भाग लेने से पहले सभी प्रतिभागी छात्रों को निर्धारित लर्निंग पाथ के अनुसार सभी मॉड्यूल पूरे करने होंगे. यह मॉड्यूल फ्यूचर के ओलिंपियाड के लिए जरूरी तैयारी है. रजिस्ट्रेशन के बाद स्कूलों को इससे संबंधित डिटेल जानकारी उपलब्ध करवायी जायेगी. यह ओलिंपियाड छात्रों की उभरती प्रौद्योगिकी और भविष्य के लिए तैयार कौशल के नॉलेज का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किया गया है. स्टूडेंट्स अधिक जानकारी वेबसाइट http://cbseacademic.nic.in जाकर प्राप्त कर सकते हैं. इसमें सातवीं से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं. ओलिंपियाड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, स्थिरता और अन्य आभासी प्रौद्योगिकियों की योग्यता का परीक्षण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन