जुलाई के आखिर में छात्राओं की शुरू होगी फोरेन लैंग्वेज की पढ़ाई

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
जुलाई के आखिर में छात्राओं की शुरू होगी फोरेन लैंग्वेज की पढ़ाई

कॉलेज में अभी कोरियन लैंग्वेज एंड कल्चर, फ्रेंच, जर्मन और स्पैनिश भाषा की पढ़ाई करवायी जाती है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना जहां एक ओर पटना वीमेंस कॉलेज में नये सत्र की शुरुआत हो चुकी है. वहीं दूसरी ओर पहले सेमेस्टर की छात्राओं ने कॉलेज में चल रहे 41 एड ऑन कोर्सेस में अपने पसंद का कोर्स भी चयन कर लिया है. जल्द इनकी भी कक्षाएं शुरू हो जायेंगी. कॉलेज में अभी कोरियन लैंग्वेज एंड कल्चर, फ्रेंच, जर्मन और स्पैनिश भाषा की पढ़ाई करवायी जाती है. ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान इन भाषाओं के बारे में छात्राओं को जानकारी दी जा चुकी है. इच्छुक छात्राएं संबंधित विभाग में जाकर पसंद का लैंग्वेज सीखने के लिए जानकारी हासिल कर रही हैं. सभी लैंग्वेज कोर्स में 30-30 सीटें हैं. छात्राओं की कक्षाएं जुलाई के आखिर या फिर अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू हो जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन