ePaper

कुहासे ने अनिश्चित किया दरभंगा एयरपोर्ट से सफर, 12 में से 8 फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों में रोष

Updated at : 27 Nov 2024 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
darbhanga airport

darbhanga airport

darbhanga airport : दरभंगा से फिलहाल हर रोज दिल्ली की दो फ्लाइट के अलावा मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता की एक-एक फ्लाइट आती और जाती है. इस प्रकार दरभंगा एयरपोर्ट से इस समय कुल 12 विमानों का आवागमन निर्धारित है. कुल 12 में से 8 फ्लाइट रद्द रही.

विज्ञापन

Darbhanga Airport: पटना. सर्दियों की शुरुआत होते ही दरभंगा एयरपोर्ट पर विमान सेवा अनिश्चित हो जाती है. कब कौनसी फ्लाइट कैंसिल हो जाये, कोई नहीं जानता. इस वर्ष ठंड की शुरुआत में ही दरभंगा एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन अस्त-व्यस्त हो गया है. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सुबह और शाम को दरभंगा एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण विभिन्न उड़ानों को रद्द कर दिया गया. दरभंगा एयरपोर्ट पर मंगलवार को बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइट आई और गई. दरभंगा से फिलहाल हर रोज दिल्ली की दो फ्लाइट के अलावा मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता की एक-एक फ्लाइट आती और जाती है. इस प्रकार दरभंगा एयरपोर्ट से इस समय कुल 12 विमानों का आवागमन निर्धारित है. कुल 12 में से 8 फ्लाइट रद्द रही.

एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

नई दिल्ली से दरभंगा आने और लौटनेवाली दोनों फ्लाइट मंगलवार को रद्द कर दी गई. इस वजह से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ा. मुंबई और कोलकाता की उड़ानें भी रद्द होने से यहां के लोग यात्रा नहीं कर सके. नई दिल्ली से सुबह 11.10 बजे दरभंगा पहुंचने वाली फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा. तब तक आस-पास के कई जिलों के यात्री दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच चुके थे. मुंबई और कोलकाता के अलावा नई दिल्ली की शाम की फ्लाइट भी रद्द होने की जानकारी मिलने पर यात्रियों का रोष बढ़ गया. फ्लाइट रद्द होने से एयरपोर्ट पर यात्री हंगामा करते देखे गये. एयरलाइंस स्टाफ ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया.

Also Read: पूर्णिया एयरपोर्ट से जून तक शुरू होगी विमान सेवा, 4 महीनों में बनकर तैयार होगा पोर्टा केबिन

दूर दराज जिलों से दरभंगा आते हैं यात्री

सोमवार को भी मुंबई से कई घंटे विलंब से फ्लाइट दरभंगा पहुंची थी. नई दिल्ली से आनेवाली दोनों फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया था. इनमें एक फ्लाइट बाद में दरभंगा आई थी. दूसरी फ्लाइट को वाराणसी से ही लौटा दिया गया. एयरलाइंस के स्टाफ की ओर से कहा जाता है कि फ्लाइट रद्द होने की सूचना यात्रियों को कई घंटे पूर्व ही दे दी जाती है. हालांकि कई यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए निकलने के बाद यह सूचना प्राप्त होती है. दरभंगा एयरपोर्ट से केवल दरभंगा के यात्री सफर नहीं करते हैं, बल्कि शिवहर से सुपौल तक कई जिलों के यात्री पहुंचते हैं. दिल्ली जाने के लिए सुबह की फ्लाइट पकड़ने दूर-दराज जिलों से काफी संख्या में यात्री एक दिन पूर्व ही यहां पहुंच जाते हैं. लगन का मौसम रहने की वजह से कई लोग विवाह में शामिल होने के लिए टिकट बुक कराते हैं. फ्लाइट रद्द होने से उनकी परेशानी बढ़ जाती है.

Also Read: Airport in Bihar: बिहार से दुबई जाना अब होगा आसान, इन दो एयरपोर्ट से अगले साल अंतरराष्ट्रीय उड़ान संभव

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन