मसौढ़ी में 6.47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Nov 2024 11:43 PM
मसौढ़ी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर बीते बुधवार की शाम नूरा हाइस्कूल के पीछे स्थित खंडहर में छापेमारी कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है.
मसौढ़ी . मसौढ़ी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर बीते बुधवार की शाम नूरा हाइस्कूल के पीछे स्थित खंडहर में छापेमारी कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से 6.47 ग्राम ब्राउन शुगर, ब्राउन शुगर मापने की मशीन, पांच मोबाइल और दो बाइक भी बरामद किया. गिरफ्तार आरोपितों में थाना के नूरा ग्रामवासी नाथू राम के पुत्र राजकुमार, राजीव रंजन के पुत्र बब्लू कुमार और सुभाष सिंह के पुत्र त्रिदेव कुमार, पटना के कुर्जी थाना के कुर्जी बालूपर निवासी राकेश सिंह के पुत्र शशांक राज व दुल्हिनबाजार थाना के जवारपुर गौरेया ग्रामवासी बैजू शर्मा के पुत्र दीपू कुमार हैं. इधर पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें गुरुवार को जेल भेज दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु ने बताया कि बीते बुधवार की शाम उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर ब्राउन शुगर की तस्करी के लिए नूरा हाइस्कूल के पास स्थित खंडहर में इकट्ठा हुए हैं. सूचना के आलोक में पुलिस ने कारवाई करते हुए 6.47 ग्राम ब्राउन शुगर , ब्राउन शुगर मापने की एक मशीन, पांच मोबाइल और दो बाइक के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इस दौरान दो तस्कर मौके से कुछ लेकर भाग निकलने में सफल हो गये, हालांकि दोनों की पहचान कर ली गयी है. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










