गौरीचक में 30 जहरीले सांप के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गौरीचक में 30 जहरीले सांप के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

patna news: फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना क्षेत्र के बाकरचक गांव में मंगलवार को वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सांप तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना क्षेत्र के बाकरचक गांव में मंगलवार को वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सांप तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान वन विभाग ने 30 जहरीले सांप बरामद किये हैं और इस मामले में सपेरों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सत्येंद्र, पप्पू, भालो, तोमर और एक अन्य अहेरी सपेरा शामिल है. सभी आरोपी अहिरी समुदाय से जुड़े बताये जाते हैं जो सांप पकड़ने और दिखाने का पारंपरिक काम करते रहे हैं, लेकिन इस बार इनके ऊपर सांप तस्करी में संलिप्त होने का आरोप है. वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रेम कुमार केसरी ने बताया कि ये सभी आरोपी सांपों को पकड़कर तस्करी की नीयत से जंगल के इलाके में छिपाकर रखे थे. सभी जहरीले सांपों को डब्बों में बंद कर रखा गया था, जिन्हें टीम ने मौके से बरामद कर लिया. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये और उन्होंने बताया कि ये लोग कुछ दिन पहले नोटबुक बेचने वाले के वेश में गांव में घूम रहे थे. ग्रामीणों को शक नहीं हुआ, लेकिन अब पता चला कि वे तस्करी के इरादे से आये थे. वन विभाग ने बरामद सांपों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है .

शराब के साथ स्टेशन पर पकड़ाया तस्कर

पटना सिटी. पटना साहिब रेल थाना पुलिस की ओर से शराब के खिलाफ रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये गये अभियान में स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से साढ़े 21 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. रेल पुलिस ने बताया कि इस मामले में बाढ़ के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के ढिवरचक निवासी संस्कार कुमार को गिरफ्तार किया है. रेल पुलिस ने बताया कि स्टेशन पर स्थित कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से लावारिस अवस्था में 14 लीटर से अधिक शराब बरामद की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन