पटना में सुबह-सुबह सिलेंडर रिसाव से अगलगी, 4 दुकानें खाक

Updated at : 03 Apr 2025 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
Fire in Patna

Fire in Patna

Fire in Patna: इस अगलगी की जो तस्वीर सामने आई है उसमें नजर आ रहा है कि आग की लपटें काफी उपर उठ रही हैं. काफी दूर से ही आसमान में उठते काले धुएं को देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका है.

विज्ञापन

Fire in Patna: पटना. बिहार की राजधानी पटना में सुबह-सुबह अगलगी की बड़ी घटना हुई है. पटना से सटे दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड मोड़ के पास गुरुवार की सुबह एक चाय दुकान में सिलेंडर रिसाव से आग लग गई. इस अगलगी में आसपास की चार दुकानें जलकर राख हो गई हैं. आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. इस अगलगी की जो तस्वीर सामने आई है उसमें नजर आ रहा है कि आग की लपटें काफी उपर उठ रही हैं. काफी दूर से ही आसमान में उठते काले धुएं को देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका है.

कदमकुआं इलाके में भी लगी आग

पटना के कदमकुआं इलाके में बुधवार देर रात एक घर में अचानक आग लग गई. चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. चारों ओर धुआं फैल गया. आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला. बाल्टी और बर्तन में पानी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़े. स्थानीय लोगों की सूचना पर कंकड़बाग और लोदीपुर से फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची.

कोई जानी नुकसान नहीं

दमकल विभाग के अनुसार कड़ी मशक्कत के बाद 45 मिनट में आग पर काबू पाया. संकीर्ण रास्ता होने के चलते फायर ब्रिगेड कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कंकड़बाग अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है. कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. सिर्फ सामान जला है.

Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन