ePaper

वैशाली में बुद्ध स्मृति स्तूप के 38 लेयर की फिनिशिंग पूरी : रवि

Updated at : 22 Apr 2025 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाली में बुद्ध स्मृति स्तूप के 38 लेयर की फिनिशिंग पूरी : रवि

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने सोमवार को वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप के निर्माण कार्य की समीक्षा की.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने सोमवार को वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप के निर्माण कार्य की समीक्षा की. उन्होंने स्तूप के निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. अधिकारियों ने बताया कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. फिनिशिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है. स्मृति स्तूप के 46 लेयर में से 38 लेयर का फिनिशिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है. बचे हुए आठ लेयर का फिनिशिंग कार्य तेजी से प्रगति पर है. इसे अप्रैल महीने के अंत तक पूरा कर लिया जायेगा. स्तूप के चारों ओर लिली पाउंड निर्माण का कार्य की भी जानकारी दी गयी. सचिव ने फिनिशिंग तथा साफ-सफाई कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन