पानी गिराने के विवाद में मारपीट, दो गंभीर
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 27 Apr 2025 12:41 AM
patna news: फतुहा. थाना क्षेत्र के कॉपरेटिव कॉलोनी स्थित एक गृह प्रवेश में शुक्रवार को पानी गिराने के विवाद में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये.
फतुहा. थाना क्षेत्र के कॉपरेटिव कॉलोनी स्थित एक गृह प्रवेश में शुक्रवार को पानी गिराने के विवाद में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. घायलों का फतुहा अस्पताल में इलाज कराया गया. पीड़ित पक्ष कॉपरेटिव कॉलोनी निवासी पंकज कुमार ने शनिवार को चार को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की है. पीड़ित के अनुसार उसके मुहल्ले में उसके छोटे भाई के घर में गृह प्रवेश था. शुक्रवार को करीब 12 बजे दिन में हलवाई द्वारा पंडाल में खाना बनाया जा रहा था तभी उसके कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने की नीयत से पड़ोसी अशोक कुमार यादव उर्फ अशोक कुमार सिंह व उनके गुर्गों ने पंडाल में पानी गिराना शुरू करना शुरू कर दिया. जब ये लोग मना करने गये तो आलोक राज ने पिस्तौल की बट से मारकर उसके भाई भरत व बेटे आनंद राज को रॉड से मारकर घायल कर दिया. हमले को देख जब लोग दौड़े तो ड्राइवर निरंजन दास को जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया गया. इसी बीच पत्नी के गले से अनुपम कुमार ने मंगलसूत्र छीन लिया. सभी घायलों का फतुहा अस्पताल में इलाज कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उस भाई भरत व पुत्र आनंद राज की गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










